यूपीएससी, एसएससी की इन्हें मिलेगी निशुल्क कोचिंग , हर माह मिलेगी स्टाइपेंड, करें आवेदन…
Uttarakhand News: प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकार युवाओं के लिए कई योजनाएं ला रही है। जहां शोध करने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए अब 18 लाख तक देने वाली है। वहीं अब अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के होनहारों को यूपीएससी, एसएससी की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही हर माह स्टाइपेंड भी मिलेगा। इसके लिए जल्द आवेदन कर लें वरना ये मौका छूट सकता है।
ऐसे कर सकते है आवेदन
मिली जानकारी के अनुसार गढ़वाल विवि द्वारा केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय की योजना के तहत यूपीएससी, एसएससी की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए सितंबर के आखिरी सप्ताह में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) होगा, जिसके लिए गढ़वाल विवि ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक युवा इसके लिए आवेदन कर सकते है। इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन व अन्य जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट http://hnbgu.ac....







