Sunday, May 10News That Matters

Day: May 10, 2026

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने किया सतपुली डिग्री कालेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण,कहा, अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने किया सतपुली डिग्री कालेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण,कहा, अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने पौड़ी जनपद भ्रमण के दूसरे दिन आज सतपुली क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सतपुली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि सतपुली क्षेत्र लंबे समय से उच्च शिक्षा के लिए स्थायी एवं सुदृढ़ आधारभूत सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहा था, जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय को अपना स्थायी भवन मिलने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें यहीं पर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव और दूरस्थ क्षेत्रों तक शिक्षा सुविधाओं को मजबूत...