कैबिनेट मंत्री खजान दास ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से की भेंट, उत्तराखंड की अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं पर हुई चर्चा
उत्तराखण्ड के समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने नई दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू से शिष्टाचार भेंट की। इस उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में चल रही अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं, लंबित छात्रवृत्ति और भविष्य की विकास परियोजनाओं को लेकर विस्तृत विमर्श किया गया।
मंत्री खजान दास ने केंद्रीय मंत्री को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के तहत प्रदेश में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि:
वर्ष 2024–25 के लिए स्वीकृत 13 परियोजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है।
इन कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए भारत सरकार से लंबित बजट को जल्द जारी करने का अनुरोध किया गया।
आगामी वर्ष 2025–26 के लिए 17 नई परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विस्तार हो सके।
बैठक के दौरान छात्र हितों पर विशेष ध्य...

