गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, सात लोगों की मौत, कई घायल…
उत्तराखंड से हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर गंगोत्री नेशनल हाईवे से आ रही है। यहां रविवार को गंगनानी के निकट यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत की पुष्टि है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक मौके पर रेस्क्यूa अभियान जारी है। हादसे पर सीएम धामी ने शोक व्यक्त कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के समीप यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। उक्त बस गंगोत्री धाम से वापस आ रही थी। उक्त बस गंगोत्री धाम से वापस आ रही थी। बताया जा रहा है कि बस में गुजरात के 33 तीर्थयात्री सवार थे। बस के खाई में गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर 27 यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। इस हादसे में...








