चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में भारी कटौती, जानें डिटेल्स…
त्योहारी सीजन के आने से पहले आम जन के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि बजाज ऑटो ने अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है। अब इसकी कीमत 1,30,000 रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है, जो मूल कीमत 1.52 लाख से लगभग 22,000 रुपये कम है।स्कूटर को ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। लेकिन ये ऑफर सिर्फ कुछ समय के लिए मान्य है।
मिली जानकारी के अनुसार बैटरी से चलने वाला यह दोपहिया वाहन अब कुछ समय के लिए 1,30,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसका मतलब ये है कि इसकी असली कीमत से 22,000 रुपये की महत्वपूर्ण गिरावट है। हालांकि बजाज ने अभी तक इस ऑफर की सही अवधि का खुलासा नहीं किया है। इस वाहन को पावर देने के लिए इसमें एक ब्रशलेस डीसी मोटर है। जो 4.08 किलोवाट का अधिकतम आउटपुट और 16 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
गौरतलब है कि कंपनी ने 2020 में चेतक ब्रांड के स्कूटर को पूरी तरह से ...








