Wednesday, April 29News That Matters

Sample Page

पेंशन को लेकर सीएम योगी का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट के तीन दिन में होगा सब भुगतान

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश में अब रिटायरमेंट के बाद किसी भी सरकारी कर्मी को अधिक परेशान नहीं होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि रिटायरमेंट के तीन दिन के अंदर ही सभी सरकारी कर्मियों का पेंशन पेमेंट आर्डर जारी होने के साथ ही उनके अन्य भुगतान की प्रक्रिया भी समाप्त होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिन में करीब 11.30 बजे लोक भवन के हाल में ई-पेंशन पोर्टल व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत करेंगे। सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी कर्मचारियों को पेंशन के लिए मुख्यमंत्री आनलाइन रजिस्ट्रेशन और भुगतान से संबंधित ‘ई-पेंशन पोर्टल’ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रमिक दिवस पर सरकारी कर्मचारियों को यह बड़ा तोहफा देंगे। इसके साथ ही आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में होने वाले एक अन्य कार्यक्रम में कुछ श्रमिकों से संवाद भी क...

मुख्यमंत्री योगी के साथ अन्य दिग्गज राजनीतिज्ञों ने श्रम दिवस पर सभी श्रमिक तथा कामगार को बधाई देने के साथ उनका महत्ता को काफी सराहा

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही अन्य दिग्गज राजनीतिज्ञों ने एक मई को श्रम दिवस पर सभी श्रमिक तथा कामगार को बधाई देने के साथ ही उनका महत्ता को काफी सराहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सतीश महाना, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी श्रम दिवस पर श्रमिकों तथा कामगारों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मई दिवस यानी एक मई को मनाए जाने वाले श्रमिक दिवस पर पर प्रदेश के कामगारों व श्रमिकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मई दिवस श्रमेव जयते का उद्घोष करता है। विकास की प्रक्रिया में श्रम के महत्व को रेखांकित करता है। मई दिवस श्रमिक वर्ग की कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के सम्मान का आयोजन है। योगी आदित्यनाथ...

चारधाम यात्रा: प्रतिदिन दर्शन करने के लिए यात्रियों की संख्या तय, शासन ने जारी किए आदेश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में तीन मई से प्रारंभ होने जा रही चारधाम यात्रा के लिए चारों धामों में प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या निर्धारित कर दी गई है। शासन ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। इसके अनुसार यह व्यवस्था यात्राकाल के प्रथम 45 दिन के लिए होगी। बदरीनाथ धाम में सर्वाधिक 15000 और यमुनोत्री में सबसे कम 4000 लोग प्रतिदिन दर्शन कर सकेंगे। कोरोना संकट के कारण दो साल तक प्रभावित रही चारधाम यात्रा में इस बार परिस्थितियां अनुकूल होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। अभी तक 2.86 लाख लोग चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। प्रतिदिन के लिए दर्शनार्थियों की संख्या निर्धारित राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, धामों में श्रद्धालुओं की दर्शन क्षमता और मंदिर परिसरों की क्षमता को देखते हुए प्रतिदिन के लिए दर्शनार्थियों की संख्या निर्धारित की गई है। बीते दिवस मुख्य सचिव की...
मुख्यमंत्री धामी ने एक बार फिर दोहराया उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता जल्द लागू की जाएगी

मुख्यमंत्री धामी ने एक बार फिर दोहराया उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता जल्द लागू की जाएगी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर दोहराया कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता जल्द लागू की जाएगी। इसका ड्राफ्ट बनाने के लिए एक समिति का गठन किया जा रहा है। इसमें विषय विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा। वहीं उत्तराखंड पुलिस की ओर से प्रदेश में सत्यापन अभियान के तहत अब तक 61418 व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। इनमें से 2424 व्यक्ति संदिग्ध पाए गए हैं। चुनाव के दौरान की थी समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा शनिवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता को लागू करने की बात कही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव के दौरान प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा की थी। परिणाम आने के बाद भी उन्होंने इस बात को दोहराया था। पहली बैठक में सरकार ने लगाई मुहर मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में स...
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विभागों की समीक्षा करने के बाद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचे

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विभागों की समीक्षा करने के बाद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचे

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को बीमारी से उबारने के बड़े अभियान में लगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का औचक निरीक्षण जारी है। लखनऊ, बाराबंकी तथा सीतापुर के बाद अब वाराणसी की बारी है। ब्रजेश पाठक वाराणसी के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की व्यवस्था परखने स्वयं ही काले रंग की स्कार्पियो ड्राइव करके पहुंचे। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यक्रम सरकार अब जनता के द्वार के तहत वाराणसी मंडल के प्रभारी बनाए गए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार से वाराणसी में हैं। कल कई विभागों की समीक्षा करने के बाद आज दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचे। वाराणसी से आज चंदौली जाने से पहले ही वह स्वयं ही गाड़ी चलाकर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की व्यवस्था की जांच करने पहुंच गए। उनको गाड़ी ड्राइव करते देख किसी को यकीन भी नहीं हुआ और चेहरे पर मास्क लगा होने के कारण कोई उनको पहचान भी नही सका। उ...
यूपी में मुख्‍यमंत्री योगी के आदेशों के बाद उतरवाये गए 45 हजार से अधिक लाउडस्पीकर

यूपी में मुख्‍यमंत्री योगी के आदेशों के बाद उतरवाये गए 45 हजार से अधिक लाउडस्पीकर

उत्तरप्रदेश
देश में जहां एक ओर धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर का व‍िवाद गहरा रहा है वहीं उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के आदेशों के बाद से लाउडस्पीकरों को उतारने और उनकी आवाज को उच‍ित डेस‍िबल पर लगाकर चलाने की कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश में धर्मगुरुओं के साथ वार्ता कर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने अबतक राज्य के विभिन्न धार्मिक स्थलों से 45,773 लाउडस्पीकरों को हटाया है। वहीं 58 हजार से अधिक लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराई जा चुकी है। उत्‍तर प्रदेश के एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाउडस्पीकर की आवाज संबंधित परिसर के भीतर ही रहने का निर्देश दिए जाने के बाद 26 अप्रैल से पुलिस कार्रवाई लगातार जारी ह...
जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने 3 मई से प्रारम्भ होने जा रही यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने 3 मई से प्रारम्भ होने जा रही यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी ने जल संस्थान, विद्युत, स्वास्थ्य, पुलिस, नगर पंचायत आदि यात्रा से जुड़े सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को यात्रा मार्गों, गंगोत्री पैदल मार्ग, सड़क मार्गों के मुख्य पड़वों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये l जिलाधिकारी ने तीर्थ यात्रियों के सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए गंगोत्री मन्दिर परिसर, हिना चेक पोस्ट व गंगनानी आदि यात्रा मार्गों के मुख्य पड़वों पर लाउडस्पीकर माइक लगाने के निर्देश पुलिस व पर्यटन विभाग को दिये l ताकि विभिन्न राज्यों से आने वाले यात्रियों को यात्रा सबंधी आवश्यक जानकारियां प्राप्त हो सके l जिलाधिकारी ने बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि यात्रा पर आने वाले सभी अगन्तुकों व श्रद्धालुओं के साथ "अतिथि देवों भवः" का व्यवहार बनाये रखे l उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर जहां - जहां सड़के संकरी है या पत्थर आदि सड़कों ...

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच वन विभाग के लंबित मामलों समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तराखण्ड
केंद्रीय श्रम, सेवायोजन तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र स्तर पर लंबित वन विभाग से संबंधित सभी मामलों का जल्द समाधान किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट के दौरान वन विभाग के एनओसी व क्लीयरेंस से संबंधित केंद्र स्तर पर लंबित मामलों की ओर ध्यान आकृष्ट कराए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच वन विभाग के लंबित मामलों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य के जंगलों में आग की घटनाओं की जानकारी भी केंद्रीय मंत्री को दी। जंगलों की आग पर नियंत्रण के प्रयासों पर भी दोनों ने चर्चा की। केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही वन एवं पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने जानकारी दी कि उत्तराखंड भ...

धर्मनगरी हरिद्वार के माया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गुजरात से आए श्रद्धालुओं का पहला जत्था चारधाम यात्रा के लिए रवाना

उत्तराखण्ड
हरिद्वार। राज्य में तीन मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत होगी। इसके चलते धर्मनगरी हरिद्वार के माया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गुजरात से आए श्रद्धालुओं का पहला जत्था चारधाम यात्रा के लिए रवाना हो गया। पूजा-अर्चना के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद समेत हरिद्वार के तमाम ट्रैवल कारोबारी, होटल व्यवसायी और स्थानीय व्यापारी भी मौजूद रहे। कोरोना काल के दो साल बाद चारधाम यात्रा की शुरुआत होने पर ट्रैवल व होटल कारोबारियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह भी दिखाई। चारधाम यात्रा के नियमों को सरलीकरण करने के लिए कारोबारियों ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। केदारनाथ में भंडारे के लिए राशन भेजा हर हर महादेव सेवादल ने केदारनाथ में भंडारे के लिए पांच ट्रक में राशन भेजा। शुक्रवार को प्रेमनगर चौक से राशन के ट्रकों क...

मेवाणी मामले में झूठा FIR कराने वाले का पता लगाए CBI

राजनीतिक
गुजरात के विधायक जिगनेश मेवानी के खिलाफ 'झूठा FIR' दर्ज कराने को लेकर राज्य पुलिस पर असम कोर्ट में चल रहे मामले पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री सरमा इस मामले में सीबीआइ से मदद लें ओर पता करें कि मेवाणी के खिलाफ झूठा FIR दर्ज कराने के पीछे किसका हाथ है। बता दें कि असम के कोर्ट ने गुजरात के विधायक मेवाणी  को जमानत दे दिया और  एक महिला कांस्टेबल पर कथित हमले के निर्मित मामले में फंसाने की कोशिश करने के लिए राज्य पुलिस की कड़ी आलोचना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट के मामले में असम के ही एक अन्य कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के तुरंत बाद 25 अप्रैल को असम पुलिस ने एक निर्मित हमले के मामले में जिग्नेश को गिरफ्तार कर लिया था। मेवाणी को जमानत देने के अपने ...