नगर निगम की ओर से गूंज संस्था से बनाए गए पार्क एनओसी निरस्त करने के ममाले में जमकर हंगामा
नगर निगम की ओर से सहस्रधारा रोड राजेश्वर नगर में गूंज संस्था की तरफ से बनाए गए पार्क की जमीन की एनओसी निरस्त करने प्रकरण में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ।
संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद ने पहले प्रेसवार्ता कर महापौर सुनील उनियाल गामा पर गंभीर आरोप लगाकर जानबूझकर उन्हें दी गई एनओसी निरस्त करने की बात कही व इसके बाद उन्होंने नगर निगम पहुंचकर महापौर के कक्ष में हंगामा किया।
महापौर से दुर्व्यवहार देख उनके अंगरक्षक व निगम कर्मचारियों ने सोनिया आनंद को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानीं। आधा घंटा हंगामा चला और इसके बाद अदालत में जाने की बात कहकर वह चली गईं। इस मामले में महापौर ने विधि विशेषज्ञों से राय लेकर कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
गूंज संस्था की ओर से सहस्रधारा रोड पर राजेश्वर नगर में निगम की जमीन पर गौतम बुद्ध पार्क बनाया गया है। रविवार को पार्क का उद्घाटन पदमभूषण डा....

