बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल सिर्फ पिता के लिए करेंगे प्रचार, चुनावी मैदान में हैं रामशरण नौटियाल
फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल ने भाजपा के लिए प्रचार से फिलहाल कन्नी काटी है। उनका कहना है कि वह सिर्फ अपने पिता रामशरण नौटियाल के लिए ही व्यक्तिगत तौर पर प्रचार करेंगे। उत्तराखंड में या अन्य सीटों पर भाजपा के प्रचार की अभी कोई तैयारी नहीं है और न ही इस बारे में सोचा है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को पहली सूची जारी की। इसमें सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को भाजपा ने देहरादून जिले की चकराता विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। वह कांग्रेस से मौजूदा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
टिकट की दौड़ में आगे रहीं मधु, पर इस फार्मूले पर नहीं बैठीं फिट
इस सीट पर टिकट की दौड़ में सबसे आगे बताई जा रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान परिवार से सिर्फ एक व्यक्ति को टिकट देने, भाजपा के फार्मूला लागू होने से रेस से बाहर हो गईं। टिकट के दूसरे प्रबल ...








