भारतीय महिला क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया पहुंची, 21 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज
मकाय, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अगले सप्ताह से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीनों प्रारूपों की सीरीज को देखते हुए अभ्यास शुरू कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने महिला टीम के वार्म-अप करते हुए फोटो पोस्ट की और लिखा कि सीरीज को देखते हुए तैयारी शुरू।
भारतीय महिला टीम 21, 24 और 26 सितंबर को मकाय के हारुप पार्क में तीन वनडे मुकाबले खेलेगी। वनडे सीरीज के बाद टीम क्विंसलैंड के कारारा ओवल में 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। दौरे के अंत में भारतीय महिला टीम सात, नौ और 10 अक्टूबर को तीन टी-20 मैच खेलेगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरे से लौटी थी। दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट ड्रा रहा था जबकि इंग्लैंड ने वनडे और टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।
मंधाना बोलीं, टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ
भाारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधान...








