उत्तरी दिल्ली के मलका गंज इलाके में एक चार मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से तीन लोगों की मौत
नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली के मलका गंज इलाके में एक चार मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई के दबे होने की बात सामने आ रही है। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है। मलबे में दब लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। चार मंजिला इमारत के गिरने का मामला सोमवार 12 बजे के आसपास का है। हादसे की वजह लगातार बारिश होना भी बताया जा रहा है। इमारत तकरीबन 10 साल पुरानी बताई जा रही है।
वहीं, हादसे पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है- 'सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा बेहद दुखद। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, ज़िला प्रशासन के माध्यम से मैं खुद हालात पर नज़र बनाए हूं।'
सोमवार सुबह सब्जी मंडी इलाके के मलका गंज में अचानक एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। राहत और बचाव के दौरान टीम ने इमारत के मलबे में दबे एक युवक निकालकर अस्पताल में...








