Monday, April 20News That Matters

Sample Page

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नासिक में भाजपा पार्टी कार्यालय पर पथराव किया और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ नारेबाजी की

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नासिक में भाजपा पार्टी कार्यालय पर पथराव किया और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ नारेबाजी की

राष्ट्रीय
मुंबई,  महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ शिवसेना के कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। राणे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 'कान के नीचे रख देने की' उनकी टिप्पणी को लेकर पुणे में एक मामला दर्ज किया गया है। युवा सेना की शिकायत के बाद मंगलवार को पुणे शहर के चतुरशृंगी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 153 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, इस FIR के बारे में राणे को कोई जानकारी नहीं। इस बात का दावा उन्होंने खुद किया है। मामले दर्ज होने की बात पर उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मैं कोई आम आदमी नहीं हूं। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। 15 अगस्त के बारे में कोई नहीं जानता तो क्या यह अपराध नहीं है? मैंने कहा था कि मैं थप्पड़ मार दूंगा - ये शब्द थे और यह कोई अपराध नहीं है।' वहीं, शिवसेन...
तालिबान ने अमेरिका दी धमकी, 31 अगस्त तक वापस चली जाए अमेरिकी सेना, वरना भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

तालिबान ने अमेरिका दी धमकी, 31 अगस्त तक वापस चली जाए अमेरिकी सेना, वरना भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

देश-विदेश
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अफगानिस्तान में सैनिकों की वापसी के मिशन यानी जो 31 अगस्त तक पूरा होना था, उसके बाद भी सैनिकों की तैनाती को आगे बढ़ाने पर चर्चा हो रही है। ऐसे में मामला गरमाता नजर आ रहा है। स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक, तालिबान ने अमेरिका को साफ-साफ शब्‍दों में धमकी दी है। तालिबान के प्रवक्ता सोहेल शाहीन ने एक बयान जारी कर कहा है कि यदि अमेरिका अपने सैनिकों की वापसी में देरी करता है, तो उसको इसके गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। अमेरिकी सेना 31 अगस्त तक यहां से वापस चली जाए नहीं, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रविवार दोपहर व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बाइडन ने चल रहे सेना वापसी मिशन पर अद्यतन अपडेट दी। बाइडन से जब 31 अगस्त की समय सीमा नजदीक आने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'हमारे और सेना के बीच विस्तार को लेकर चर्चा चल रही है, हमारी उम्मी...
भू-कानून की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा कूच किया, पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर रोका

भू-कानून की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा कूच किया, पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर रोका

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। इसी के साथ ही राजनीतिक दलों ने भी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलना शुरू कर दिया है। भू-कानून की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा कूच किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा सत्र के पहले दिन ही सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और दल का झंडा लिए विधानसभा कूच के लिए निकले, लेकिन पहले से ही मुस्तैद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रिस्पना में रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़ उसे पार करने की भी कोशिश। यूकेडी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद सभी प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि, विधानसभा सत्र के पहले दिन सद...
सीएम धामी से रेखा शर्मा ने की मुलाकात, टीएचआर को टेंडर प्रक्रिया में शामिल न करने पर दिया जोर

सीएम धामी से रेखा शर्मा ने की मुलाकात, टीएचआर को टेंडर प्रक्रिया में शामिल न करने पर दिया जोर

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड दौरे पर आईं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से वितरित किए जा रहे टेक होम राशन (टीएचआर) को टेंडर प्रक्रिया में शामिल न करने पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान उन्होंने यह मसला रखा और कहा कि टीएचआर में टेंडर प्रक्रिया अपनाने पर इससे जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों के समक्ष दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान आयोग की अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण पर खास ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। इस क्रम में सरकार से आयोग को सहयोग देने का आग्रह भी किया। उन्होंने देहरादून में सुद्धोवाला स्थित महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के भवन में संचालित राज्य महिला आयोग के कार्यालय को ऐसे स्थान पर शिफ्ट करने का भी आग्रह किया, जहां महिलाओं को आने-जाने में सुविधा हो...
अफगान में बदले हालात: बाजारों में अभी हिजाब व पगड़ी की कीमतें आसमान छू रहीं

अफगान में बदले हालात: बाजारों में अभी हिजाब व पगड़ी की कीमतें आसमान छू रहीं

देश-विदेश
काबुल,  दो दशक बाद अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी से यहां के लोगों में खौफ और दहशत है। काबुल में हिजाब व पगड़ियों की बिक्री काफी बढ़ गई है जिसके मद्देनजर इन दोनों ही सामानों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। काबुल में दुकानदारों का कहना है कि तालिबान के अफगानिस्तान लौटने से पगड़ी और हिजाब की कीमतों और बिक्री में दोनों में ही इजाफा हुआ है। एक सप्ताह पहले ही तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता अपने हाथों में ली है। अफगान मीडिया के अनुसार अब तक तालिबान की ओर से हिजाब या पगड़ी को जरूरी करने जैसा कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है लेकिन कुछ लोग इसे पहले से ही परंपरागत तौर पर पहन रहे हैं। काबुल में हिजाब बेचने वाले एक दुकानदार फैज आगा ने बताया कि पिछले कुछ ही दिनों से हिजाब व पगड़ी की बिक्री काफी बढ़ी है।  दुकानदार ने पझवोक अफगान न्यूज को बताया, 'हम पहले एक दिन में चार या पांच हिजाबों की बिक्री करते थे जो ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश का पहला स्माग टावर का किया उद्घाटन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश का पहला स्माग टावर का किया उद्घाटन

उत्तराखण्ड
नई दिल्ली, दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ जंग जारी है। इस बीच सोमवार को इसमें बड़ा अध्याय जुड़ गया है। दिल्ली के दिल कनाट प्लेस में देश का पहला स्माग टावर लगाया गया है।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इसका उद्घाटन किया। इसके बाद यह काम करने लगा है। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वायु प्रदूषण से लड़ने और दिल्ली की हवा साफ करने के लिए दिल्ली में देश का पहला स्मॉग टॉवर लगाया जा रहा है। इस तकनीक को हमने अमेरिका से आयात किया है। ये टॉवर 24 मीटर ऊंचा है और ये 1 किलोमीटर दायरे की हवा को साफ करेगा। यह स्माग टावर दूषित हवा को अपने अंदर खीचेंगा और साफ हवा को छोड़ेगा। स्माग टावर की खूबी यह है कि तकरीबन एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की प्रदूषित हवा को अपने अंदर लेकर साफ हवा की आपूर्ति करेगा। इसके साथ ही यह स्माग टावर वातावरण दूषित हवा को खींचेगा और साफ करके 10 मीटर की ऊंचाई प...
विधानसभा सत्र में विपक्ष कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए रणनीति की तैयार, हर दिन नए मुद्दे पर लाएंगे काम रोको प्रस्ताव

विधानसभा सत्र में विपक्ष कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए रणनीति की तैयार, हर दिन नए मुद्दे पर लाएंगे काम रोको प्रस्ताव

उत्तराखण्ड
देहरादून विधानसभा सत्र में मुख्य विपक्ष कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। सबसे पहले कांग्रेस कोरोना संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधन की विफलता के मसले पर सरकार को घेरेगी। इसके अलावा हर दिन एक नए मुद्दे पर नियम 310 (सभी काम रोक कर विषय पर चर्चा) का प्रस्ताव लाया जाएगा। कांग्रेस भू-कानून और देवस्थानम बोर्ड पर प्राइवेट मेंबर बिल भी लाएगी। इस पर चर्चा न होने की सूरत में कार्य स्थगन के लिए इसे नियम 58 के तहत उठाया जाएगा। रविवार को नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस कोरोना, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, कर्मचारियों के मसले, मनरेगा, उपनल कर्मियों व पुलिस की ग्रेड पे के मसले को पुरजोर तरीके से सदन में उठाएगी। कांग्रेस सदन को चलाने में पूरा सहयोग करेगी। प्रश्नकाल में जनता से जुड़े मस...
सोने-चांदी की कीमतों में आई बढ़ोतरी, जाने क्या है रेट

सोने-चांदी की कीमतों में आई बढ़ोतरी, जाने क्या है रेट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, सोने एवं चांदी की वायदा कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 57 रुपये यानी 0.12 फीसद की बढ़त के साथ 47,215 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 47,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 81 रुपये यानी 0.17 रुपये की तेजी के साथ 47,387 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले शुक्रवार को दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 47,306 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वायदा बाजार में चांदी की कीमत मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सितंबर, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 294 रुपये यानी 0.48 फीसद की तेजी के साथ 62,015 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में सितंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 61,721 रुपये प्रत...
अमेरिका ने काबुल में मौजूद अपने जवानों के ऊपर इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकियों के हमले का खतरा बताया

अमेरिका ने काबुल में मौजूद अपने जवानों के ऊपर इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकियों के हमले का खतरा बताया

देश-विदेश
वाशिंगटन अमेरिका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने आगाह किया है कि इस्‍लामिक स्‍टेट (आइएसआइएस) काबुल में मौजूद उनके जवानों पर हमला कर सकते हैं। उन्‍होंने सीधेतौर पर अपने जवानों को आइएस से खतरा बताया है। उन्‍होंने कहा कि ये खतरा काफी बड़ा है। इसलिए अमेरिका अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी को लेकर हर संभव उपायों का इस्‍तेमाल करना चाहता है। न्‍यूयार्क टाइम्‍स की खबर के मुताबिक अमेरिकी एनएसए ने ये बात एक चैनल से हुई बातचीत में कही है। उनसे पूछा गया था कि काबुल एयरपोर्ट पर जिस तरह की भीड़ दिखाई दे रही है, उसमें उन्‍हें क्‍या कहीं आतंकी हमले की आशंका दिखाई देती है। यूएस एनएसए के अलावा अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने भी इसी तरफ इशारा किया है। जो बाइडन ने व्‍हाइट हाउस में हुई प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि वो जानते...
जल्द हल हो सकता है यूपी-उत्तराखंड के बीच परिवहन परिसंपत्तियों का मसला

जल्द हल हो सकता है यूपी-उत्तराखंड के बीच परिवहन परिसंपत्तियों का मसला

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के बीच परिवहन निगम की परिसंपत्ति के बंटवारे को लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर केंद्रीय परिवहन सचिव ने 23 अगस्त को दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इससे पहले इस प्रकरण में केंद्रीय सचिव पिछले वर्ष दो बैठक ले चुके हैं। पिछले साल 28 फरवरी और 16 मार्च को हुई इन दो बैठकों में तय हुआ था कि उत्तर प्रदेश अक्टूबर-2003 में दोनों राज्यों में हुए समझौते पर उत्तराखंड रोडवेज को भुगतान करेगा। इस समझौते के अनुसार उत्तर प्रदेश को उत्तराखंड को चारों परिसंपत्ति के मौजूदा बाजार भाव का 13.34 फीसद भुगतान देना होगा, जो 250 करोड़ रुपये से ऊपर बताया जा रहा। उत्तर प्रदेश यह राशि देने को राजी नहीं। वह 20-22 करोड़ में मामला समाप्त करना चाहता है, जिसके लिए उत्तराखंड भी राजी नहीं। अब मामला एक बार फिर केंद्र सरकार के पाले में है। परिसंपत्तियों के बंटवारे का मामला गुजरे 18 साल स...