अफगानिस्तान पर कब्जा जमा चुके तालिबान के बारे में भारत को पहले से ही सब कुछ पता था: सीडीएस जनरल रावत
नई दिल्ली भारत के चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि अफगानिस्तान में जो कुछ हुआ है उसके बारे में भारत पहले से ही जानता था। जनरल रावत ने कहा कि अफगानिस्तान को लेकर जो कुछ भी भारत ने कहा था हू-ब-हू वही हो रहा है, लेकिन इसकी टाइमिंग में जरूर फर्क है। उनके मुताबिक भारत के संदर्भ में यदि देखें तो हम जानते थे कि अफगानिस्तान पर तालिबान कब्जा कर लेगा।
जनरल रावत ने कहा कि अफगानिस्तान में जो कुछ हुआ है उसकी तेजी को देखते हुए हैरानी जरूर होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत ने सोचा था कि इसमें दो माह का समय लग सकता है। लेकिन ये सब कुछ हमारी सोच से पहले ही हो गया। वर्तमान में दो दशक के बाद तालिबान फिर से अफगानिस्तान में आ गया है। उन्होंने ये भी कहा कि वहां से आने वाली खबरों में तालिबान की सारी तस्वीर सा...








