Sunday, April 19News That Matters

Tag: breaking on ucn

क्या अतिक्रमण की जद में नहीं है डिस्पेंसरी रोड पर बना सुलभ शौचालय?

क्या अतिक्रमण की जद में नहीं है डिस्पेंसरी रोड पर बना सुलभ शौचालय?

उत्तराखण्ड
क्या अतिक्रमण की जद में नहीं है डिस्पेंसरी रोड पर बना सुलभ शौचालय? राजीव गांधी कंपलेक्स से  सटाकर नगर निगम ने करवाया शौचालय का निर्माण! देहरादून- राजधानी दून में जगह-जगह अतिक्रमण के नजारे देखने दो मिलते रहे हैं I इन्हीं अतिक्रमण वाले स्थानों का समय-समय पर चिन्हीकरण भी संबंधित विभाग द्वारा किया जाता रहा है, लेकिन जो निर्माण कार्य  स्वयं नगर निगम द्वारा किया गया हो अथवा कराया गया हो, उस अतिक्रमण हो कौन हटाएगा? स्थानीय डिस्पेंसरी रोड पर राजीव गांधी कॉन्प्लेक्स के पास सड़क पर कुछ समय पूर्व एक सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया था| इस सुलभ शौचालय के निर्माण से डिस्पेंसरी रोड का यह  मार्ग बेहद तंग हो गया है और सुलभ शौचालय के अगल-बगल अथवा दाएं बाएं काफी संख्या में ठेलियां प्रतिदिन लगने से वहां से गुजरने वाले दुपहिया वाहनों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | ऐसे में सवाल ...
वाहनों को गिरवी रखकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय!

वाहनों को गिरवी रखकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय!

उत्तराखण्ड
वाहनों को गिरवी रखकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय! बैंकों से फाइनेंस कराने वाले कई वाहन स्वामी बैंक के कर्ज को लेकर रहते हैं परेशान गिरवी रखने वाले गिरोह का भी झेल रहे उत्पीड़न व यातना| देहरादून - उत्तराखंड राज्य में न सिर्फ साइबर क्राइम अपराध बढ़ रहे हैं, बल्कि कई ऐसे गिरोह भी सक्रिय रूप से ठगी का कारोबार कर रहे हैं जिनसे कि भुक्तभोगी काफी अधिक परेशान हैं | ऐसे कई मामलों की शिकायतें भी पुलिस अधिकारियों के सम्मुख अथवा विभिन्न थाना-चौकियों में पीड़ितों द्वारा दी जाती हैं, लेकिन उनमें से कईयों के मामलों को दबा दिया जाता है | यूं तो उत्तराखंड राज्य में कई जगह साइबर क्राइम अपराध एवं अन्य अपराधिक मामलों में वृद्धि हो रही है, तो वही और भी कई ठगी के मामले घटित हो रहे हैं | मिली जानकारी के अनुसार, राज्य की राजधानी देहरादून में पिछले कुछ वर्षों से जमीनों के नाम पर लाखों-करोड़ों की ठगी एवं धोखा...
खाकी ने एक साल बाद खोई हुई मां को परिवार से मिलाया |

खाकी ने एक साल बाद खोई हुई मां को परिवार से मिलाया |

उत्तरप्रदेश
खाकी ने एक साल बाद खोई हुई मां को परिवार से मिलाया | हरिद्वार उत्तर प्रदेश -  हरिद्वार उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के राजपुर के रहने वाले सूरज की माँ एक साल पहले घर से चली गयी थी । सूरज की मां मानसिक रूप से अस्वस्थ थी , जिसके कारण सूरज की मां को मालूम ही नही पड़ा कहाँ से कहाँ पहुँच गयी । इधर परिवार का बुरा हाल था हर जगह खोजबीन करने के बाबजूद माता जी का कहीं अता पता नही चला थक हारकर सभी लोग भगवान के भरोसे हो गए । हरिद्वार के लक्सर थाने में तैनात एएसआई एकता ममगई को थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान एक गांव में महिला की सूचना मिली इसपर एएसआई एकता ने तत्परतापूर्वक महिला से पूंछ तांछ की तो महिला ज्यादा कुछ नही बता पा रही थी । थाने में लाकर अच्छी तरह काउंसलिंग की गई तब मालूम हुआ महिला एक साल पहले उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के राजपुर गांव की रहने वाली है । जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्म...
सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों की समस्याओं का मंत्री रेखा आर्य ने लिया संज्ञान |

सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों की समस्याओं का मंत्री रेखा आर्य ने लिया संज्ञान |

उत्तरप्रदेश
सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों की समस्याओं का मंत्री रेखा आर्य ने लिया संज्ञान | खाद्य सचिव को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश देहरादून-  खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने सरकारी सस्ता गल्ला दुकानदारों की समस्याओं को काफी गंभीरता से लिया है और खाद्य सचिव को दिशा निर्देश दिए हैं कि वे सभी समस्याओं से समाधान की दिशा में त्वरित कार्यवाही करें| मंत्री ने यह भी कहा कि चंपावत उपचुनाव के पश्चात वे मामलों की समीक्षा बैठक भी लेंगी | प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि सचिव खाद्य को राज्य के समस्त विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों के खाद्य विभाग से संचालित सस्ते गल्ले/राशन दुकानदारों को दूरभाष के जरिये अवगत कराया गया है कि उनकी व्यावहारिक कठिनाइयों एवं शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। विभागीय मंत्री ने सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों ...
सीएम और पूर्व सीएम की प्रतिष्ठा दांव पर

सीएम और पूर्व सीएम की प्रतिष्ठा दांव पर

उत्तराखण्ड
सीएम और पूर्व सीएम की प्रतिष्ठा दांव पर * चंपावत उपचुनाव : पुष्कर सिंह धामी को पसीने छुटाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हरीश रावत * विधानसभा का चुनाव लगातार दो बार हार चुके हैं पूर्व सीएम हरीश रावत * 31 मई को होना है मतदान और 3 जून को मतगणना देहरादून - चंपावत उपचुनाव की तिथि बेहद नजदीक आ गई है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो कि अपनी पार्टी आलाकमान के निर्देशानुसार स्वयं चंपावत उपचुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशी हैं, पूरे जोर-शोर के साथ चंपावत विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ संवाद स्थापित कर रहे हैं और साथ ही अब तक विकास से संबंधित कई घोषणाएं भी कर चुके हैं | क्षेत्र की जनता का रुझान एवं जन समर्थन अपार रूप में भी पुष्कर सिंह धामी को पूरी तरह से मिलता दिखाई दे रहा है| ऐसे में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भाजपा के प्रत्याशी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव का अखाड़ा...
नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की मिली ऐसी हालत, गर्भ निरोधक-सेक्सवर्धक दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामग्री देख अफसरों के भी उड़े होश|

नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की मिली ऐसी हालत, गर्भ निरोधक-सेक्सवर्धक दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामग्री देख अफसरों के भी उड़े होश|

उत्तराखण्ड
नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की मिली ऐसी हालत, गर्भ निरोधक-सेक्सवर्धक दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामग्री देख अफसरों के भी उड़े होश| केंद्र के तीन पार्टनर हरजेंद्र सिंह, वाहिद अली, साजिम अंसारी मौके पर नहीं मिले। यहां तीन मरीज भर्ती मिले, लेकिन उनकी कोई हिस्ट्री नहीं थी। टीम ने जांच शुरू की तो मौके पर गर्भ निरोधक दवाएं, नशे की गोलियां, दर्द निवारक इंजेक्शन समेत तमाम प्रतिबंधित दवाएं मिलीं।जीवनदान नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम को केंद्र से गर्भ निरोधक और सेक्सवर्धक दवाएं, नशे के इंजेक्शन आदि आपत्तिजनक सामान मिला है। टीम ने केंद्र को सील करने के बाद उसमें रह रहे तीन मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ. तपन कुमार शर्मा, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने पुलिस, स्वास्थ्य और औषधि विभाग के अधिकारियों क...
भू-माफियाओं की भेंट चढ़ते जा रहे आम और लीची के बाग-बगीचे

भू-माफियाओं की भेंट चढ़ते जा रहे आम और लीची के बाग-बगीचे

उत्तराखण्ड
भू-माफियाओं की भेंट चढ़ते जा रहे आम और लीची के बाग-बगीचे वन विभाग और माफियाओं की मिलीभगत से फलदार और छायादार वृक्षों पर चलती रही है आरियां! देहरादून- एक समय था, जब देहरादून लीची, चाय तथा बासमती चावल की पैदावार को लेकर अपना अलग ही उच्च स्थान बनाए हुए था, लेकिन धीरे-धीरे अब यह अपना-अपना अस्तित्व समाप्त करते हुए नजर आ रहे हैं | आज न चाय है, न बासमती चावल है और न ही आम और लीची के पर्याप्त बाग बगीचे ही बचे हैं | देहरादून की मशहूर लीची अब काफी कम ही दिखाई देती है, क्योंकि भू-माफिया यह सब कुछ चट कर गए हैं और बचा हुआ चट करने में लगे हुए हैं| देश ही नहीं, विदेशों में भी देहरादून की मशहूर लीची काफी प्रसिद्ध रही है| आज इन्हीं लीची के पेड़ों का जिस तरह से सफाया किया जा रहा है और संबंधित वन विभाग के अधिकारी तथा स्वयं सरकार इस तरफ अपनी गंभीरता से मुंह मोड़े हुए है, वह वास्तव में देहरादून की प्रसिद...
प्रचार में झोंकी ताकत, टनकपुर में सीएम धामी का रोड शो, जनसभा में कहा-एक मॉडल के रूप विकसित होगा क्षेत्र

प्रचार में झोंकी ताकत, टनकपुर में सीएम धामी का रोड शो, जनसभा में कहा-एक मॉडल के रूप विकसित होगा क्षेत्र

उत्तराखण्ड
प्रचार में झोंकी ताकत, टनकपुर में सीएम धामी का रोड शो, जनसभा में कहा-एक मॉडल के रूप विकसित होगा क्षेत्र|   चंपावत विधानसभा सीट का उपचुनाव 31 मई को होना है। गुरुवार को टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा चुंगी, प्रजापति धर्मशाला और मनिहारगोठ में रोड शो करने के बाद चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने टनकपुर बनबसा क्षेत्र को एक मॉडल के रूप में विकसित करने की बात कही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर में रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने जनता से समर्थन मांगते हुए प्रदेश के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह चंपावत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। गुरुवार को टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा चुंगी, प्रजापति धर्मशाला और मनिहारगोठ में रोड शो करने के बाद चुनावी सभा को संबोधित किय...
झुग्गी-झोपड़ियों में बसने वालों का सत्यापन क्यों नहीं?

झुग्गी-झोपड़ियों में बसने वालों का सत्यापन क्यों नहीं?

उत्तराखण्ड
झुग्गी-झोपड़ियों में बसने वालों का सत्यापन क्यों नहीं? राजधानी दून में अनेक स्थानों पर झोपड़पट्टी में जीवन यापन कर रहे हैं सैकड़ों परिवार| देहरादून- उत्तराखंड राज्य में अनेक सरकारी संस्थान एवं शिक्षण संस्थान ऐसे हैं, जिनकी सुरक्षा अति महत्वपूर्ण है | यहीं से प्रतिवर्ष कई सेना के जवान और अधिकारी बनकर देश की रक्षा-सुरक्षा के लिए अपने कदम आगे बढ़ाते हैं तो वही शिक्षा का हब कहे जाने वाले इस उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में कई उच्च स्तर की शैक्षणिक संस्थाएं भी मौजूद हैं जो कि हजारों-लाखों युवाओं का भविष्य प्रत्येक वर्ष बनाती है, लेकिन इस देहरादून में जगह-जगह असामाजिक तत्व तथा संदिग्धों के गुजर-बसर होने के कारण असुरक्षा का भाव उत्पन्न होने का अंदेशा बना रहता है | भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय वन अनुसंधान संस्थान, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, लाल बहादुर शास्त्री अकैडमी, भारतीय सर्वेक्षण विभाग आ...
रेलवे स्टेशन के पास कबाड़ व नशेड़ियों का जमावड़ा

रेलवे स्टेशन के पास कबाड़ व नशेड़ियों का जमावड़ा

उत्तराखण्ड
रेलवे स्टेशन के पास कबाड़ व नशेड़ियों का जमावड़ा अनेक दृश्य पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर खड़े कर रहे सवाल? देहरादून - गंतव्य स्थानों की ओर आने-जाने वाले यात्रियों एवं पर्यटकों के मुख्य द्वार विशेष रुप से सर्वप्रथम रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डे ही होते हैं और यहीं से स्थान की व्यवस्था में व्यवस्थाओं का भी पता लग जाता है, उन सभी व्यवस्थाओं एवं संभावित अव्यवस्थाओं के दर्शन होने शुरू हो जाते हैं| इन दिनों देहरादून बाहर से आने वाले पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों के लिए सैर सपाटे तथा चार धाम यात्रा करने के लिहाज से काफी बड़ा मुकाम हासिल किए हुए हैं, लेकिन दुखद विषय यह है कि इसी देहरादून का रेलवे स्टेशन एवं आईएसबीटी दोनों ही स्थानों के द्वार से निकलते ही गंदगी तथा कबाड़ के दर्शन हो रहे हैं, जो कि न सिर्फ दुर्गंध फैला रहे हैं बल्कि साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को भी ठेंगा दिखा रहे हैं|स्थानीय रेलवे स्टेश...