Friday, November 27News That Matters

Day: November 27, 2026

धर्मपुर विधानसभा में कांग्रेस को मिला नया चेहरा, महेश जगूड़ी ने थामा पार्टी का हाथ; टिकट के लिए पेश कर सकते हैं दावेदारी

धर्मपुर विधानसभा में कांग्रेस को मिला नया चेहरा, महेश जगूड़ी ने थामा पार्टी का हाथ; टिकट के लिए पेश कर सकते हैं दावेदारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की धर्मपुर विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं मोथरोवाला के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश जगूड़ी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस में उनकी एंट्री को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की आगामी राजनीतिक रणनीति और नए नेतृत्व के उभार के लिहाज से अहम माना जा रहा है। छात्र राजनीति से संगठन तक का सफर महेश जगूड़ी की राजनीतिक पहचान छात्र राजनीति से बनी है। वर्ष 2012 में वह डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। उस दौर में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े रहे थे। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और मोथरोवाला क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में भी काम किया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद अ...