Friday, March 14News That Matters

अमरनाथ से गुजरात, अमरावती तक… जुलाई में जल तांडव की भयावह तस्वीरें देखिए|

अमरनाथ से गुजरात, अमरावती तक… जुलाई में जल तांडव की भयावह तस्वीरें देखिए|

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह उमस भरी रही। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश (Delhi Rain) या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। दिल्ली में दिन के समय अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली ही नहीं, आसपास के शहरों के लोग बड़ी बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उधर, देश के दूसरे हिस्सों में जल तांडव मचा हुआ है।
जुलाई के महीने में इस बार दिल्ली-एनसीआर के लोग उमस भरी भीषण गर्मी से परेशान हैं वहीं, अमरनाथ गुफा के पास से लेकर अमरावती (महाराष्ट्र), गुजरात तक बाढ़-बारिश और बादल फटने की घटनाओं से तबाही मच गई। पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने से भयंकर सैलाब आया और 16 लोगों की जान चली गई। पानी के बहाव में 25 टेंट बह आए। अब भी 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। गुजरात में भी पिछले 48 घंटों से हालात काफी खराब हो गए हैं। गुजरात की बारिश में 61 लोगों की जान चली गई है। पिछले 24 घंटे में इतनी बारिश हुई है कि सड़कों पर पानी जमा हो गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। भोपाल की निचली बस्तियों में पानी जमा हो गया है। आगे देखिए देशभर में जुलाई के महीने में आए जल तांडव की भयावह तस्वीरें।

गुजरात के लिए 48 घंटे भारी, 61 मौतें, स्कूल बंद

गुजरात में शनिवार से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दक्षिण, मध्य गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कई बांधों में पानी भर गया और नदियां उफान पर हैं। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे प्रशासन को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। अहमदाबाद में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अगले 48 घंटों के लिए गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है। एनडीआरएफ को भी तैनात किया गया है। 2 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। वलसाड समेत 6 जिले बुरी तरह से बाढ़-बारिश से प्रभावित हैं और 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ में फंसे 4 लोगों को एयरलिफ्ट भी किया गया है। कई जिलों में लगातार बारिश जारी है जिससे राहत एवं बचाव कार्यों में मुश्किल हो रही है।

अमरनाथ से गुजरात, अमरावती तक... जुलाई में जल तांडव की भयावह तस्वीरें देखिए|
अमरनाथ से गुजरात, अमरावती तक… जुलाई में जल तांडव की भयावह तस्वीरें देखिए|

दक्षिण और मध्य गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया और निचले इलाकों में पानी भर गया। इस कारण 1,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात के डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में अगले पांच दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। छोटा उदयपुर, पंचमहल (दोनों मध्य गुजरात में) और डांग जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। उच और हेरान नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। कावेरी और अंबिका नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, इसलिए नवसारी जिले के अधिकारी भी अलर्ट पर हैं। नवसारी जिले में कावेरी और अंबिका नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *