Wednesday, August 19News That Matters

Day: July 18, 2026

13 अगस्त तक दर्ज कराएं मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां, बैठक में बोले आयुक्त

13 अगस्त तक दर्ज कराएं मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां, बैठक में बोले आयुक्त

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में विधानसभा क्षेत्र 28-भगवानपुर  के विधायक एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करने तथा पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके पश्चात 14 जुलाई से 11 सितम्बर 2026 तक नोटिस जारी करने एवं दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा तथा 15 सितम्बर 2026 को अंतिम मतदात...
भारी से अत्यंत भारी बारिश के चेतावनी, देहरादून जिला प्रशासन हाई अलर्ट

भारी से अत्यंत भारी बारिश के चेतावनी, देहरादून जिला प्रशासन हाई अलर्ट

देहरादून
भारी से अत्यंत भारी बारिश के चेतावनी, देहरादून जिला प्रशासन हाई अलर्ट भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद देहरादून में आगामी दिनों के दौरान भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। विशेष रूप से 20 जुलाई के लिए जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने सभी विभागाध्यक्षों, विभागीय नोडल अधिकारियों एवं त्वरित प्रतिक्रिया दलों (क्यूआरटी) को उच्च सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में स्थापित समस्त आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को पूर्ण रूप से सक्रिय कर दिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लगातार मौजूद रहकर स्थिति पर निगरानी रखने तथा संभावित प्राकृतिक आपदाओं से ...
रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से किया संयुक्त फ्लैग ऑफ

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से किया संयुक्त फ्लैग ऑफ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर नियमित संचालन का शुभारंभ किया। यह रेल सप्ताह में दो बार चलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नई रेल सेवा उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह केवल एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के बीच विकास, संपर्क और अवसरों की नई जीवनरेखा सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड में रेलवे अवसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि रामनगर से देहरादून तक संचालित होने वाली यह रेल सेवा काशीपुर, रोशनपुर, पिपलसा...