कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: 24 घंटे तैनात रहेंगी मेडिकल टीमें, बस और रेलवे स्टैंड पर मिलेंगी एंबुलेंस
आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत यात्रा मार्ग पर व्यापक स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में कांवड़ियों को मौके पर ही तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके।
स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के आपसी समन्वय से यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थलों और चिन्हित चेक पोस्टों पर विशेष स्वास्थ्य निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। इन सभी संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार मुस्तैद रहेंगी और श्रद्धालुओं की हर गतिविधि व स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर पैनी नजर रखेंगी।
30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाली इस कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट (MRP) स्थापित...
