Tuesday, July 21News That Matters

Day: July 21, 2026

ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने अगवत कराया है कि ने जनपद के समस्त राशन कार्डधारकों को सूचित किया है कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) के माध्यम से माह जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर 2026 की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया माह जुलाई 2026 से प्रारम्भ कर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि माह जुलाई 2026 का खाद्यान्न केवल 31 जुलाई 2026 तक ही उचित दर विक्रेताओं की ई-पॉस मशीन के माध्यम से प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने सभी राशन कार्डधारकों से अनुरोध किया है कि वे अपने निकटतम उचित दर विक्रेता के माध्यम से 31 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से जुलाई माह का खाद्यान्न प्राप्त करना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न से वंचित न रहे।  ...
हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर,सीएम धामी ने 235 करोड़ की 4 प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर,सीएम धामी ने 235 करोड़ की 4 प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार प्रमुख आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) द्वारा संचालित इन परियोजनाओं से आगामी महाकुंभ-2027 की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ वर्षभर आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा तथा पर्यटन, व्यापार, परिवहन, होटल व्यवसाय, हस्तशिल्प एवं अन्य सेवा क्षेत्रों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री  पुष्कर सि...
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे,जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे,जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर राज्य के युवाओं को विदेश में सीधे रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तराखंड सरकार की मुहिम तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार के प्रयासों से मंगलवार को जापान के आए प्रतिनिधि मंडल ने सर्वे चौक, देहरादून स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। यह सभी प्रतिनिधिमंडल अनाडुकी ग्लोबल करियर कंपनी लिमिटेड, जापान से हैं। जिसमें  हिदेतारो उसुई,  माई इकुता एवं  मिहोको मात्सुमोतो शामिल हैं। जापानी प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा उत्तराखण्ड और जापान के मध्य कौशल विकास, जापानी भाषा प्रशिक्षण तथा अंतरराष्ट्रीय रोजगार सहयोग को नई गति प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा युवाओं को दिए जा रहे भाषा एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अवलोकन किया तथा जाना कि उत्तराखण्ड सरका...