Sunday, July 19News That Matters

Day: July 19, 2026

मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के मद्देनज़र अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के मद्देनज़र अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी वर्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव  आनन्द बर्धन और सचिव आपदा प्रबंधन  विनोद कुमार सुमन को पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जहां कहीं भी भारी बारिश, भूस्खलन या सड़क बंद होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो, वहां प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे। राहत एवं बचाव दल पूरी तरह तैयार रहें और प्रभावित लोगों को समय पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क, बिजली, पेयजल और संचार जैसी आवश्यक सेवाएं बाधित होने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए। चारधाम यात्रा मार्ग सहित सभी प्रमुख मार्गों की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री  धामी ने प्रदेशवासियों और राज्य में आने वाले यात्रियों से अपील की है कि मौसम विभाग और प्रशासन की ओर...
धर्मपुर विधानसभा में युवा संकल्प रैली का शंखनाद,  युवा नेतृत्व को मौका देने की उठी मांग

धर्मपुर विधानसभा में युवा संकल्प रैली का शंखनाद, युवा नेतृत्व को मौका देने की उठी मांग

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर देहरादून की 18-धर्मपुर विधानसभा सीट पर सियासी हलचल तेज हो गई है। आज क्षेत्र में एक विशाल 'युवा संकल्प रैली' का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस रैली के माध्यम से युवाओं ने क्षेत्र की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकल्प लिया है। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता डी.ए.वी. पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं मोथरोवाला के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य  महेश जगूड़ी ने की। ​ ​रैली के दौरान युवाओं ने एक सुर में आवाज बुलंद करते हुए संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में  युवा नेतृत्व को सौंपा जाए। युवाओं का मानना है कि एक स्थानीय और युवा विधायक ही क्षेत्र की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों और युवाओं के हितों को सही और प्रभावी ढंग से सदन  में उठा सकता है। ​ ​गौरतलब है कि धर्मपुर विधानसभा सीट वर्तमान में भारतीय जनता पार...
रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में खुल सकती हैं नई संभावनाएं,धामी सरकार की पहल : सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन तलाशने की कवायद

रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में खुल सकती हैं नई संभावनाएं,धामी सरकार की पहल : सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन तलाशने की कवायद

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को बदलने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह पहाड़ों के आर्थिक और सामाजिक भविष्य को भी नई दिशा देने वाली परियोजना मानी जा रही है। अब जब इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना का अधिकांश कार्य अंतिम चरणों में पहुंच चुका है, तो राज्य सरकार उन प्रतिबंधों की समीक्षा की ओर बढ़ रही है, जो निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से लगाए गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आवास एवं शहरी विकास विभाग ने रेलवे फ्रिज जोन में लागू 400 मीटर प्रतिबंध की समीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दिशा में आवास एवं शहरी विकास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने संबंधित जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का उद्देश्य यह पता लगाना है कि किन क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक और संबंधित निर्माण कार्य लग...