हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी,प्रत्येक बैच में 50 एमबीबीएस छात्रों को मिलेगा प्रवेश
देहरादून। हरिद्वार में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई है। मेडिकल कॉलेज में प्रत्येक बैच में 50 एमबीबीएस छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज हरिद्वार स्थित मौजूदा ईएसआईसी अस्पताल के बुनियादी ढांचे का उपयोग करते हुए प्रारंभ किया जाएगा।
हरिद्वार मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी 30 जून, 2026 को नई दिल्ली स्थित ईएसआईसी मुख्यालय में आयोजित कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 198वीं बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में प्रदान की गई है। इसके तहत मौजूदा ईएसआईसी अस्पताल के बुनियादी ढांचे और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर प्रधानम...










