उत्तराखंड को बड़ी सौगात: दून मेडिकल कॉलेज को मिलीं 2 MCH यूरोलॉजी सीटें, अब दून में ही होगा किडनी ट्रांसप्लांट
उत्तराखंड के सरकारी चिकित्सा ढांचे के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज (GDMC) को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने MCH यूरोलॉजी की दो सुपरस्पेशियलिटी सीटों की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब राज्य में सरकारी स्तर पर किडनी ट्रांसप्लांट की राह पूरी तरह साफ हो गई है। दून मेडिकल कॉलेज अब यूरोलॉजी में विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार करेगा, जिससे राज्य में विशेषज्ञों की कमी दूर होगी। इन सीटों के मिलने से संस्थान में अब किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर की स्थापना की प्रक्रिया तेज होगी। अभी तक राज्य के मरीजों को ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ जैसे शहरों के चक्कर काटने पड़ते थे, जिससे अब मुक्ति मिलेगी।
संस्थान की प्राचार्य डॉ. गीता जैन के कुशल नेतृत्व और फैकल्टी सदस्यों के निरंतर प्रयासों को इस बड़ी कामयाबी का श्रेय दिया जा रहा है। कॉलेज के डॉक्टरों का मानना है कि यह क...








