लंपी बीमारी की रोकथाम को लेकर सरकार गंभीर, 2.10 लाख पशुओं का हुआ टीकाकरण
देहरादून। उत्तराखंड में पशुओं में फैल रहे लंपी स्किन डिजीज (LSD) की रोकथाम को लेकर मंगलवार को पशुपालन मंत्री की अध्यक्षता में यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बीमारी की स्थिति, टीकाकरण और पशुओं के उपचार की समीक्षा की गई।
पशुपालन विभाग के निदेशक ने बताया कि प्रदेश में लंपी बीमारी का पहला संदिग्ध मामला 21 जून 2026 को हल्द्वानी में सामने आया था। इसके बाद विभाग ने बीमारी की रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण और जागरूकता अभियान चलाया।
अब तक प्रदेश में 2 लाख 10 हजार 89 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। इसके अलावा 24 स्थानों पर 3 किलोमीटर की परिधि में रिंग वैक्सीनेशन किया गया, जिसमें 28 हजार 243 टीके लगाए गए। इस वर्ष अब तक कुल 11 लाख 41 हजार 519 टीके लगाए जा चुके हैं।
पशुपालकों को बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी देने के लिए गांवों में 663 शिविर लगाए गए।...


