Thursday, September 24News That Matters

Day: September 24, 2026

CM धामी ने NIM के चार सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन

CM धामी ने NIM के चार सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), उत्तरकाशी द्वारा संचालित चार सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया। इनमें जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स (JIM&WS), पहलगाम के साथ संयुक्त रूप से संचालित माउंट एकांकागुआ अभियान भी शामिल था। मुख्यमंत्री ने सभी पर्वतारोहियों को सफल अभियानों के लिए बधाई देते हुए चुनौतीपूर्ण उच्च पर्वतीय परिस्थितियों में उनके साहस, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और टीम भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहियों की ये उपलब्धियां उत्तराखण्ड के साथ ही देश के युवाओं को साहसिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने पर्वतारोहण, साहसिक खेलों, युवा विकास और उच्च हिमालयी प्रशिक्षण के क्षेत्र में देश और प्रदेश में महत्वपूर्ण पहचान बनाई ...
पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी का मौका, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी का मौका, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून-प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड के पदक विजेता खिलाड़ियों को “आउट ऑफ टर्न” सरकारी नियुक्ति प्रदान करने के लिए खेल निदेशालय, द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन कर सकते हैं।इसकी अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के सभी पात्र पदक विजेता खिलाड़ियों से कहा कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए 09 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन अनिवार्य रूप से कर लें। आवेदन के लिए उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य खेल मंत्री ने कहा कि आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना और अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करना अनिवार्य है। पात्रता एवं अन्य जानकारी विज्ञप्ति में उ...