हमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष चैाहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण
हमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष चैाहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष चैाहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष चैाहान ने जनपदवासियों एवं कलेक्ट्रट परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को स्वतंत्रता बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता संग्राम में हजारों देशवासियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने दायित्वों का निर्वहन कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता को बनाए रखना और राष्...








