Thursday, May 7News That Matters

उत्तराखण्ड

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तबीयत खराब होने पर आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया; मुख्‍यमंत्री धामी ने जाना हाल

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तबीयत खराब होने पर आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया; मुख्‍यमंत्री धामी ने जाना हाल

उत्तराखण्ड
देहरादून: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तबीयत खराब होने पर आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के वरिष्ठ गेस्ट्रोलाजिस्ट डा. विपुल कंडवाल की निगरानी में उनका इलाज हो रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, वन मंत्री सुबोध उनियाल व महापौर सुनील उनियाल गामा ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। डा. कंडवाल ने बताया कि पूर्व सीएम की तबियत में सुधार है। अगले एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत गत दिवस ही नेपाल से वापस दून लौटे थे। उन्हें बुखार व हल्के पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें शाम को आरोग्यधाम अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डा. कंडवाल ने उनकी जांच की। साथ ही ब्लड सैंपल जांच को लैब भे...
उत्तराखंड गो सेवा आयोग ने विभिन्न बिंदुओं पर शासन को भेजा प्रस्ताव

उत्तराखंड गो सेवा आयोग ने विभिन्न बिंदुओं पर शासन को भेजा प्रस्ताव

उत्तराखण्ड
देहरादून : राज्य में गो तस्करी के मामले में सजा का प्रवधान बढ़ाने के लिए उत्तराखंड गो सेवा आयोग ने तैयारी कर ली है। इस संबंध में आयोग ने उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में संशोधन करने के लिए छह बिंदुओं पर शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसमें विशेष रूप से सजा, आर्थिक दंड बढ़ाने व गोवंशी के पंजीकरण पर जोर दिया गया है। राज्य में गो तस्करी व पशुओं के पंजीकरण को लेकर गो सेवा आयोग लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में बीते मई में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में उत्तराखंड गोवंश अधिनियम में संशोधन करने के लिए बैठक हुई थी। जिसमें गोवंशी के प्रति अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। उत्तराखंड गो सेवा आयोग ने उक्त बैठक में भी कुछ प्रस्ताव रखे थे। अब आयोग ने इसी हफ्ते शासन को इस संबंध में अन्य प्रस्ताव भेजे हैं। उत्तराखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अणथ...
15 जुलाई को होने वाली बैठक में उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

15 जुलाई को होने वाली बैठक में उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

उत्तराखण्ड
गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक की मेजबानी उत्तराखंड करेगा। जिसमें राज्य सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और कैलाश मानसरोवर सड़क का मुद्दा उठाएगा। इसके अलावा अन्य विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। 15 जुलाई को टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। प्रदेश सरकार भी बैठक की तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले साल मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक भोपाल में हुई थी। इस बार उत्तराखंड में बैठक होने जा रही है। जिसकी अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में पिछले बैठक के एजेंडे की समीक्षा की जाएगी। साथ ही भविष्य में राज्यों के विकास मुद्दों पर चर्चा होगी। सीए...
दर्दनाक हादसे में बस में सवार 26 यात्रियों की मौत, कई गंभीर घायल…

दर्दनाक हादसे में बस में सवार 26 यात्रियों की मौत, कई गंभीर घायल…

उत्तराखण्ड
सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। हादसे कई लोगों की जिंदगियां लील रहे हैं। एक और भीषण हादसा की खबर महाराष्ट्र से आ रही है। यहां बुलढाणा में नागपुर से पुणे जा रही एक बस में आग लग गई। आग लगने से बस में सवार 26 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत  हो गई तो वहीं कई गंभीर घायल है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। बस जलकर खाक हो गई है। इस हादसे कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा कस्बे के पास समृद्धि एक्सप्रेस वे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि सिटी लिंक ट्रेवल्स की एक लग्जरी बस नागपुर से मुंबई जा रही थी लेकिन रास्ते में कुछ ऐसा हुआ कि 26 लोग सीधे बस में ही जलकर राख हो गए। इस भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बस में लगी आग ने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया और पलभर में सब कुछ खत्म हो गया। हादसे में बताया जा रहा है कि बस का ड्...
भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने से नैनीताल जिले में 11 मार्ग बंद, देखें…

भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने से नैनीताल जिले में 11 मार्ग बंद, देखें…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में  बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन और चट्टानें टूटने की खबरें आई हैं जिससे कई मार्ग बंद हो गए हैं। इस बीच चमोली ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में छिनका के पास पहाड़ी से मलबा आने से मार्ग बंद हो गया था जिसे  शनिवार सुबह 10 बजे के बाद खोल दिया गया हैं। वहीं नैनीताल जिले में 11 मार्ग बंद है। जिसकी सूची जारी की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देर रात को हुई बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे फिर बंद हो गया है ,एनएच कंपनी मार्ग खोलने में जुटी हुई थी। जिसे कड़ी मश्क्कत के बाद खोल दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हल्द्वानी- नैनीताल में 11 रास्ते बंद हैं। जिनको सरकारी मशीनरी खोलने का काम कर रही है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में नैनीताल स्नोव्यू इला...
निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के ऑफिस पहुंची CBI , दिया नोटिस…

निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के ऑफिस पहुंची CBI , दिया नोटिस…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड का बहुचर्चित स्टिंग प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मामले में सीबीआई ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीबीआई पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और हरक सिंह रावत के घर के बाद अब खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के ऑफिस पहुंची है। सीबीआई ने तीनों को स्टिंग मामले में नोटिस दिया है। आइए जानते है पूरा मामला मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में वर्ष 2016 में हुए बहुचर्चित स्टिंग मामले में सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत समेत दो मौजूदा विधायक उमेश कुमार और मदन बिष्ट को नोटिस जारी किया था। गुरुवार को सीबीआई के अधिकारी नोटिस देने हरीश रावत के घर पहुंचे थे लेकिन वह घर पर नहीं मिले। वहीं हरक सिंह रावत ने सीबीआई का नोटिस खुद रिसीव किया है। जिसके बाद शुक्रवार को खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को सीबीआई ने नोटिस दे दिया है। बताया जा रहा है कि...
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अब महज 15 मिनट में पहुंच सकेंगे चकराता,यहां बनेंगे हेलीपोर्ट…

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अब महज 15 मिनट में पहुंच सकेंगे चकराता,यहां बनेंगे हेलीपोर्ट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मानसून की शुरूआत होते ही आपदा की खबरें आने लगी है। ऐसे में आपदा से निपटाने लिए शासन ने बड़ी कवायद शुरू कर दी है। बताया जा  रहा है कि देहरादून से सटे तहसील मुख्यालय चकराता से करीब आठ किमी दूर स्थित बिरमौ कांडी में हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। इस हेलीपोर्ट के निर्माण से लाभ मिलेगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शासन ने बिरमौ कांडी में हेलीपोर्ट को विकसित करने के लिए करीब 93 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी जिले उत्तरकाशी और टिहरी से लगता हुआ है। ऐसे में यहां हेलीपोर्ट निर्माण से राहत बचाव कार्य में लाभ मिल सकेगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अब महज 15 मिनट में चकराता पहुंचा जा सकेगा। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने हेलीपोर्ट निर्माण के लिए खत सेली के बिरमोऊ कांडी में 2.730 हेक्टेयर...
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट तैयार,सीएम धामी ने कही ये बात…

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट तैयार,सीएम धामी ने कही ये बात…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। अगर यूसीसी कानून बनता है तो अल्पसंख्यकों के पर्सनल लॉ पर लगाम लगेगी और सिविल मामलों में भी सभी को एक कानून मानना पड़ेगा। सीएम धामी ने इस ड्राफ्ट के तैयार होने की बधाई दी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। दिल्ली में ड्राफ्ट कमेटी ने इसके लिए प्रैस कॉन्फ्रेस आयोजित की थी। जिसमें ड्राफ्ट के बारे में जानकारी दी गई अब जल्द ही उत्तराखंड सरकार को रिपोर्ट फाइल कर दी जाएगी। उत्तराखंड के लिहाज से यूनिफॉर्म सिविल कोड को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि कमेटी ने ड्राफ्ट को तैयार करने पहले कमेटी ने 20 हजार लोगों से बात की थी, वहीं कमेटी को 2.30 लाख लोगों के सुझाव भी मिले। बताया जा रहा है कि...
देहरादूनःसालों से एक ही जगह पर डटे वन विभाग के कई कर्मचारियों के तबादले…

देहरादूनःसालों से एक ही जगह पर डटे वन विभाग के कई कर्मचारियों के तबादले…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। शासन ने देहरादून में वन विभाग में कर्मचारियों के तबादलें किए है। जिसकी सूची जारी की गई है। बताया जा रहा है कि शासन ने कई साल से एक जगह जमें कई डिप्टी रेंजर से लेकर वन दारोगा और आरक्षी के तबादले किए है। आइए देखें किसे मिली है कौनसी जिम्मेदारी मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में पिछले लंबे समय से एक ही जगह पर डटे वन विभाग के कई कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। देहरादून डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी ने स्थानांतरण आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि 9 वन दारोगाओं और कई वन आरक्षी के तबादले किए गए है। देखें किसे मिली है कौनसी जिम्मेदारी देहरादून जिले में बड़कोट रेंज में तैनात डिप्टी रेंजर चंद्रशेखर भट्ट को ऋषिकेश रेंज में तबादला कर दिया है। ऋषिकेश में तैनात रामपाल को अब आशा रोड़ी का डिप्टी रेंजर बनाया गया है।  झाझरा रेंज में तैनात राजपाल सिंह नेगी को ऋषिके...
एक जुलाई से होने जा रहे हैं कई बदलाव, पढ़ें क्या होगा आप पर असर…

एक जुलाई से होने जा रहे हैं कई बदलाव, पढ़ें क्या होगा आप पर असर…

उत्तराखण्ड
New Rules: जून का महीना खत्म हो रहा है। कल से जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा। देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। एक जुलाई से भी कई बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत से लेकर सीएनजी-पीएनजी की कीमतें भी शामिल हैं। इन बदलावों का असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। आइए जानते हैं 1 जुलाई से कौन से बदलाव होने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। एलपीजी गैस की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय होती हैं। बीते मई और अप्रैल में पहली तारीख को 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। हालांकि 14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ था। वहीं 1 जून को एलपीजी गैस सिलेंडर बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी के रेट बदले थे। ...