Saturday, August 1News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट तैयार,सीएम धामी ने कही ये बात…

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट तैयार,सीएम धामी ने कही ये बात…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। अगर यूसीसी कानून बनता है तो अल्पसंख्यकों के पर्सनल लॉ पर लगाम लगेगी और सिविल मामलों में भी सभी को एक कानून मानना पड़ेगा। सीएम धामी ने इस ड्राफ्ट के तैयार होने की बधाई दी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। दिल्ली में ड्राफ्ट कमेटी ने इसके लिए प्रैस कॉन्फ्रेस आयोजित की थी। जिसमें ड्राफ्ट के बारे में जानकारी दी गई अब जल्द ही उत्तराखंड सरकार को रिपोर्ट फाइल कर दी जाएगी। उत्तराखंड के लिहाज से यूनिफॉर्म सिविल कोड को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि कमेटी ने ड्राफ्ट को तैयार करने पहले कमेटी ने 20 हजार लोगों से बात की थी, वहीं कमेटी को 2.30 लाख लोगों के सुझाव भी मिले। बताया जा रहा है कि...
देहरादूनःसालों से एक ही जगह पर डटे वन विभाग के कई कर्मचारियों के तबादले…

देहरादूनःसालों से एक ही जगह पर डटे वन विभाग के कई कर्मचारियों के तबादले…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। शासन ने देहरादून में वन विभाग में कर्मचारियों के तबादलें किए है। जिसकी सूची जारी की गई है। बताया जा रहा है कि शासन ने कई साल से एक जगह जमें कई डिप्टी रेंजर से लेकर वन दारोगा और आरक्षी के तबादले किए है। आइए देखें किसे मिली है कौनसी जिम्मेदारी मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में पिछले लंबे समय से एक ही जगह पर डटे वन विभाग के कई कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। देहरादून डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी ने स्थानांतरण आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि 9 वन दारोगाओं और कई वन आरक्षी के तबादले किए गए है। देखें किसे मिली है कौनसी जिम्मेदारी देहरादून जिले में बड़कोट रेंज में तैनात डिप्टी रेंजर चंद्रशेखर भट्ट को ऋषिकेश रेंज में तबादला कर दिया है। ऋषिकेश में तैनात रामपाल को अब आशा रोड़ी का डिप्टी रेंजर बनाया गया है।  झाझरा रेंज में तैनात राजपाल सिंह नेगी को ऋषिके...
एक जुलाई से होने जा रहे हैं कई बदलाव, पढ़ें क्या होगा आप पर असर…

एक जुलाई से होने जा रहे हैं कई बदलाव, पढ़ें क्या होगा आप पर असर…

उत्तराखण्ड
New Rules: जून का महीना खत्म हो रहा है। कल से जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा। देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। एक जुलाई से भी कई बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत से लेकर सीएनजी-पीएनजी की कीमतें भी शामिल हैं। इन बदलावों का असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। आइए जानते हैं 1 जुलाई से कौन से बदलाव होने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। एलपीजी गैस की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय होती हैं। बीते मई और अप्रैल में पहली तारीख को 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। हालांकि 14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ था। वहीं 1 जून को एलपीजी गैस सिलेंडर बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी के रेट बदले थे। ...
आबकारी आयुक्त ने किया निरीक्षक समेत छह कार्मिकों को निलंबित…

आबकारी आयुक्त ने किया निरीक्षक समेत छह कार्मिकों को निलंबित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के आबकारी विभाग से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि ऊधमसिंहनगर के रोशनपुर गांव में नकली देशी शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई है। मामले में आबकारी आयुक्त ने निरीक्षक समेत छह कार्मिकों को निलंबित कर दिया। साथ हीनोटिस भी जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रोशनपुर गांव में नकली शराब फैक्ट्री के मामले में प्रथम दृष्टया संबंधित क्षेत्र के कार्मिकों की लापरवाही उजागर हुई है। मामले में नकली शराब बनाने के लिए इथाइल एल्कोहल की आपूर्ति के आरोप में आइजीएल की काशीपुर स्थित डिस्टिलरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही अल्कोहल की आपूर्ति करने के आरोप में काशीपुर की मैसर्स आईजीएल का लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी है। वहीं तत्काल प्रभाव से आबकारी निरीक्षक बाजपुर मोहन सिंह कोरंगा, आबकारी निरीक्षक अतिरिक्त प्रभार जनपदीय प्रवर्तन सोनू सिंह, उप आबकारी निरीक्षक जनपदीय प्रवर्तन देवेंद्...
आधार से पैन कार्ड लिंक करने की आज लास्ट डेट, ऐसे करें अपडेट…

आधार से पैन कार्ड लिंक करने की आज लास्ट डेट, ऐसे करें अपडेट…

उत्तराखण्ड
Pan-Aadhaar Update: अगर आपका आधार और पैन कार्ड दोनों बने हुए है और आपने अभी तक दोनों को अपडेट नहीं कराया है तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जी हां पैन को आधार से लिंक कराना जरूरी है। पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का अंतिम मौका आज समाप्‍त हो जाएगा। जिसके बाद आप कहीं भी पैन कार्ड का यूज नहीं कर पाएंगे। लग सकता है 10 हजार रुपए तक जुर्माना मिली जानकारी के अनुसार पैन को आधार कार्ड से लिंक (Pan Aadhar Link) करने की आखिरी तिथि आज है। इसके लिए 30 जून 2023 की डेट तय की गई थी। अगर इस तारीख तक ये काम नहीं हुआ, तो आपका पैन कार्ड किसी काम का नहीं रहेगा। अगर पैन कार्ड के आधार कार्ड से लिंक न होने के चलते इसे बंद कर दिया गया और आपने पैन कार्ड डीएक्टिवेट होने के बाद डाक्यूमेंट के रूप में इसका इस्तेमाल किया तो फिर आपके ऊपर 10,000 रुपये तक का फाइन लगाया जा सकता है। ऐसे कराएं पैन कार...
उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु 31 जुलाई को होंगे रिटायर, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु 31 जुलाई को होंगे रिटायर, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। प्रशासनिक हलकों में उन्हें सेवा विस्तार दिए जाने की चर्चाएं गरमा रही हैं। इन चर्चाओं की मुख्य वजह प्रधानमंत्री कार्यालय की पसंद बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि डॉ. संधु को प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट माने जा रहे केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण एवं बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान की जिम्मेदारी दी है। अभी इन दोनों परियोजनाओं का काम पूरा नहीं हुआ है। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. संधु जुलाई 2021 में मुख्य सचिव बने थे। उस समय में डॉ. एनएचएआई के अध्यक्ष पद पर थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने डॉ. संधु को उत्तराखंड के लिए रिलीव किया था और सोशल मीडिया पर बाकायदा यह जानकारी साझा भी की थी। प्रशासनिक तंत्र की कमान हाथों में आ...
केदारनाथ धाम में बारिश के चलते यात्रा रोक दी गई, लगातार गिर रहे पत्‍थर

केदारनाथ धाम में बारिश के चलते यात्रा रोक दी गई, लगातार गिर रहे पत्‍थर

उत्तराखण्ड
देहरादून: केदारनाथ धाम व आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने के चलते यात्रा रोक दी गई है। वहीं यात्रियों को विभिन्‍न पड़ावों पर रोक दिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए 4600 यात्री रवाना हो चुके हैं। बदरीनाथ हाईवे छिनका के पास 17 घंंटे बाद खोल दिया गया है, लेकिन यहां पहाड़ी से पत्‍थर गिरने जारी हैं। गौरीकुंड हाईवे अवरूद्ध वहीं रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे तरसाली में आज सुबह से अवरुद्ध चल रहा है। मार्ग खोलने के लिए जेसीबी द्वारा मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। छिनका में बदरीनाथ हाईवे 17 घंटे बाद हुआ सुचारु छिनका में 17 घंटे तक अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो गया है। रातभर हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। जिसके बाद शुक्रवार को तड़के 3 बजकर 30 मिनट पर हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से ...
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए तैयार हो रही ड्राफ्ट रिपोर्ट सरकार को आज नहीं सौंपी जा सकेगी

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए तैयार हो रही ड्राफ्ट रिपोर्ट सरकार को आज नहीं सौंपी जा सकेगी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए तैयार हो रही ड्राफ्ट रिपोर्ट प्रदेश सरकार को शुक्रवार को नहीं सौंपी जा सकेगी। इसके लिए समिति को और समय लग सकता है। माना जा रहा है कि एक पखवाड़े के भीतर समिति सरकार को रिपोर्ट सौंप देगी। अलबत्ता ड्राफ्ट बनाने के लिए गठित जस्टिस रंजना प्रसाद देसाई समिति नई दिल्ली में शुक्रवार को मीडिया के सामने यूसीसी से जुड़े विषयों को लेकर हो रही बातों पर अपना रुख साफ कर सकती है। विशेषज्ञ समिति के सदस्य पिछले कुछ दिनों से नई दिल्ली में हैं और ड्राफ्ट रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक, ड्राफ्ट तैयार करने का काम तकरीबन अंतिम रूप में हैं। जानकारों का मानना है कि यूसीसी पर केंद्र सरकार के फोकस के बाद विशेषज्ञ समिति की रणनीति में बदलाव हुआ है।अभी तक यही संभावना जताई जा रही थी कि समिति 30 जून को अपनी रिपोर्ट सरकार को...
उत्तराखंडः आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जानें डिटेल्स…

उत्तराखंडः आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जानें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
UKPSC: युवाओं के लिए बड़ी खबर है। लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती प्रयोगशाला सहायक पदों पर निकली है। इच्छुक युवा इस भर्ती के लिए 18 जुलाई तक आयोग की https://psc.uk.gov.in/ वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है। आइए जानते है भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स.. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयोगशाला सहायक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती  प्रयोगशाला सहायक के कुल 11 पदों के लिए निकाली गई है। इसमें (जनरल-छह, एससी-दो, ओबीसी-दो, ईडब्ल्यूएस-एक) का एक पद है। जिसमें संशोधन हो सकता है। परीक्षा के लिए सभी जिलों में केंद्र बनाए जाएंगे। शैक्षिणिक योग्यता और आयु सीमा भर्ती के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विवि से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी या फोरेंसिक साइंस में से किसी एक में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी पास होना ...
उत्तराखंडः आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें सूची…

उत्तराखंडः आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें सूची…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने राज्य में आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के बंपर तबादले कर दिए हैं जिसकी सूची जारी की गई है। बताया जा रहा है कि शासन ने 36 अधिकारियों के ट्रांसफर किए है। इसमें 22 आईएएस अधिकारी, 5 पीसीएस अधिकारी और सचिवालय सेवा समेत वित्त सेवा के अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों से अहम जिम्मेदारी वापस ली गई है तो वहीं कई अधिकारियों को डीएम जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी BREAKING: धामी सरकार का बड़ा एक्शन, IAS-PCS अधिकारियों के किए बंपर ट्रांसफर,देखें लिस्ट… pic.twitter.com/hyIqnp0K96 — uttarakhand news (@SKhanbrain) June 30, 2023...