Friday, July 31News That Matters

उत्तराखण्ड

एमडीडीए के राजपुर पार्क में प्रतिदिन निशुल्क योग शिविर का ऐलान, आम जन को मिलेगा लाभ…

एमडीडीए के राजपुर पार्क में प्रतिदिन निशुल्क योग शिविर का ऐलान, आम जन को मिलेगा लाभ…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड सहित देशभर में जहां आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम है। वहीं इस अवसर पर एमडीडीए ने आमजन को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि वीसी एमडीडीए ने एमडीडीए के राजपुर पार्क में प्रतिदिन निशुल्क योग शिविर का आयोजन करने का बड़ा ऐलान किया है। जिससे आमजन को राहत मिलेगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महानिदेशक सूचना, उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण बंशीधर तिवारी ने ये एलान राजपुर के एमडीडीए पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हए किया है। उन्होंने कहा कि एमडीडीए के राजपुर पार्क में प्रतिदिन निशुल्क योग शिविर का आयोजन आम आदमी के लिए किया जाएगा। बहुत जल्द इसकी विधिवत सूचना जारी कर दी जाएगी । बताया जा रहा है कि वीसी एमडीडीए ने अपनी टीम के साथ आज पार्क में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने योग के कई आसन किए इस मौके पर योग प्रशिक्षक द्वारा सभी को योग...
विदेशों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर, जल्द यहां करें आवेदन…

विदेशों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर, जल्द यहां करें आवेदन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। विदेशों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राज्य सरकार ने खास योजना निकाली है। बताया जा रहा है कि इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’’ है। इसका शुभारंभ युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाना है। योजना से युवा प्रशिक्षण लेकर और भाषा सीखकर लाखों रुपए कमा सकते है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक युवा 24 जून, 2023 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते है। मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के अन्तर्गत भारत-जापान तकनीकी इंटर्न प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु युवाओं का पंजीकरण किया जा रहा है। जिसके तहत भारत-जापान तकनीकी इंटर्न प्रशिक्षण कार्यक्रम (TITP) तहत योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को जापान देश में केयर क्षेत्र में रोजगार अवसरो से जोड़े जाने हेतु द्वितीय बैच का मोबिलाइजेशन किया जा रहा है। जिसमें भारत-जापान तकनीकी इंटर्न प्रशि...
नवोदय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, यहां करें ऐसे आवेदन…

नवोदय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, यहां करें ऐसे आवेदन…

उत्तराखण्ड
Admission Update: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने की सोच रहे विद्यार्थियों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो गए हैं। नवोदय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया आसान नहीं होती है। जो भी अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला नवोदय विद्यालय छठी क्लास में करवाना चाहते हैं, वे जेएनवीएसटीटी के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर 10 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे उत्तराखंड के साथ ही देश के कई राज्यों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (छठी कक्षा में प्रवेश के लिए) पंजीकरण प्रारंभ कर दिये गये हैं। बताया जा रहा है कि आवेदन भरने की अन्तिम तिथि 10 अगस्त 2023 तक रहेगी। जिसके बाद परीक्षा दो चरणों में आयोजित होने वाली है। पहले चरण की परीक्षा 4 नवंबर को होगी, और दूसरे चरण की परीक्षा...
सीएम धामी ने किया योगाभ्यास के साथ कुमाऊँनी रामायण का विमोचन…

सीएम धामी ने किया योगाभ्यास के साथ कुमाऊँनी रामायण का विमोचन…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ फेज-2, हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने योग गुरू स्वामी रामदेव तथा आचार्य बालकृष्ण के साथ कुमाऊँनी रामायण का विमोचन भी किया। योगाभ्यास के बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सभी को योग दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के एक दृढ़ संकल्प से प्रारंभ हुई ये यात्रा आज आप सभी के समर्पण और दृढ़ता के कारण इस गंतव्य तक पहुंच सकी है। उन्होंने कहा कि हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति का मूल आधार ’’वसुधैव कुटुम्बकम’’ है और यही हमारे देश की 140 करोड़ जनता का मूल संस्कार भी है। इसी सिद्धांत को केंद्र में रखते हुए इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ’’वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’’ तय की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज योग दुनिया के करोड़ों लोगों की ...
धामी सरकार ने इस अधिकारी को किया सस्पेंड, आदेश जारी…

धामी सरकार ने इस अधिकारी को किया सस्पेंड, आदेश जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। शासन ने सरकारी कार्यों में अनियमितता मिलने के आरोप में एक अधिकारी को निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई सिंचाई विभाग में की गई है। बताया जा रहा है कि अधिकारी को निलबिंत करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि हरिद्वार के विकासखण्ड लक्सर के अन्तर्गत ग्राम टीकमपुर कुम्हारी की जल निकासी योजना में हुई अनियमितता, यू0के0-13 के अन्तर्गत सोलानी नदी के बांये तट पर तटबन्ध निर्माण की योजना में हुई अनियमितता एवं जनपद हरिद्वार जगजीतपुर सीवरेज प्लान्ट में शोधित जल के पुनः उपयोग हेतु राज्य सैक्टर (नाबार्ड मद) के अन्तर्गत सिंचाई नहर के निर्माण की योजना में हुयी अनियमितता के दृष्टिगत राकेश कुमार तिवारी, अधीक्षण अभियन्ता, सिचाई कार्यमण्डल, देहरादून के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही की गई है ( C...
डीएवी-डीबीएस सहित अपने 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को बड़ा झटका, गढ़वाल विवि ने लिया बड़ा फैसला…

डीएवी-डीबीएस सहित अपने 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को बड़ा झटका, गढ़वाल विवि ने लिया बड़ा फैसला…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में गढ़वाल विवि से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने डीएवी-डीबीएस सहित अपने 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को इसी सत्र से असंबद्ध (डिएफिलिएट) कर दिया है। विवि के इस फैसले से हजारों छात्र-छात्राओं के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। अब बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि इन कॉलेजों का अब एडमिशन कहां होगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया है। ग्रेजुएशन-पीजी में नए अकादमिक सत्र के दाखिलों की तैयारियों के बीच कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में हुई परिषद की बैठक में दस कॉलेजों को असंबद्ध करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच ये फैसला लिया गया है।  विश्वविद्यालय ने सूचना केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और रा...
वाईब्रेंट विलेज को लेकर सीएस ने दिए सभी जिलाधिकारियों को ये निर्देश…

वाईब्रेंट विलेज को लेकर सीएस ने दिए सभी जिलाधिकारियों को ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में चमोली एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों के साथ वाईब्रेंट विलेज योजना के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक लेते हुए कहा कि जिलाधिकारी वाईब्रेंट विलेज में जाकर देखें कि गांवों में किन-किन सेवाओं की सख्त आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि वाईब्रेंट विलेज के तहत क्षेत्र में अटल स्कूलों की शुरूआत की जाए। पर्यटन की दृष्टि से इन गांवों में और क्या-क्या गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं, इस दिशा में भी कार्य करें। उन्होंने वाईब्रेंट विलेज के लिए योजनाओं को प्राथमिकता पर लेने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि इन गांवों के लिए योजनाएं इस प्रकार से तैयार की जाएं कि स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त हो सके। प्रत्येक वाईब्रेंट विलेज में हेलीपैड तैयार किया जाए व इन गांवों में ब्रेकफास्ट टूरिज्म और साहसिक खेलों से जुड़ी योजनाओं को संचालित किया जाए। इस अवसर पर ...
एक्शन में सीएम धामी, लिए बड़े फैसले, इन्हें दी सौगात…

एक्शन में सीएम धामी, लिए बड़े फैसले, इन्हें दी सौगात…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार फुल एक्शन में हैं। सीएम धामी ने आज  जहां अधिकरियों को सख्त निर्देश दिए है तो वहीं कई बड़े फैसले लिए है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एस.डी.आर.एफ. के  राजपत्रित अधिकारियों एवं अराजपत्रित कार्मिकों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाई है। तो वहीं तहसील श्री कैंची धाम को भी स्वीकृति दी है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति स्वतः स्वरोजगार योजना’ में सब्सिडी की धनराशि बढाई गई है। इतने मिलेगी प्रोत्साहन राशि मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में 11 हजार फिट से अधिक की ऊंचाई पर रेसक्यू कार्य करने वाले एस.डी.आर.एफ. के राजपत्रित अधिकारियों एवं अराजपत्रित कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि दिये जाने की व्यवस्था के निर्देशों के तहत अब शासन ने प्रोत्साहन राशि राजपत्रित अधिकारियों को 1500 तथा अराजपत्रित कार्मिकों को 1000 रू0 प्रतिदिन की दर पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। इससे...
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब बड़े हादसे की खबर अल्मोड़ा से आ रही है। यहां फलसीमा क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए वहीं, कार चालक की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा अल्मोड़ा के फलसीमा क्षेत्र में सिकुड़ा बैंड के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां मंगलवार को एक आल्टो कार संख्या यूके 1 सी 4290 अल्मोड़ा की ओर आ रही थी। अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर, एसएसबी की टीम के साथ सयुक्त रेस्क्यू कार्य कर बड़ी मशक्कत से घायल को बाहर निकाला। जिसके बाद दुर्घटनास्थल से रेस्क्यू कर बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर ...
सीएम धामी ने किया राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश…

सीएम धामी ने किया राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहां चिकित्सालय परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियो को अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री ने अस्पताल में आए मरीजों का हालचाल जान, व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मरीजों के तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मौजूद संसाधनों, डॉक्टरों की उपलब्धता , दवाइयों की उपलब्धता, एवं खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा मरीजों को मिलने वाले भोजन में किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि इमरजेंसी वार्ड में जाकर वहां मौजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ से भी वार्ता की। उन्होंने अस्पताल में मौज...