Sunday, July 26News That Matters

उत्तराखण्ड

नशे की हालत में धुत युवक ने देर रात सांड पर बैठकर की सवारी, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो, बाद में नौकरी से धोना पड़ा हाथ !

नशे की हालत में धुत युवक ने देर रात सांड पर बैठकर की सवारी, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो, बाद में नौकरी से धोना पड़ा हाथ !

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश। तपोवन क्षेत्र में एक युवक का सांड पर बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। छानबीन के बाद पता चला कि वीडियो बीते पांच मई देर रात 12 बजे का है। एक युवक तपोवन आनंद धाम आश्रम रोड पर सांड के ऊपर बैठ गया और फिर उसकी सवारी कर उसे सड़क पर दौड़ाने लगा। इस दौरान आस-पास घूम रहे लोगों ने युवक का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक नशे में था। बताया जा रहा है कि युवक तपोवन में एक राफ्टिंग व्यवसायी के यहां वाहन चालक है। जब सोशल मीडिया पर राफ्टिंग व्यवसायी को अपने वाहन चालक के सांड की सवारी का पता चला तो उसने युवक से पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसने युवक को नौकरी से निकाल दिया। राफ्टिंग व्यवसायी ने बताया कि युवक का नाम नागेश है, जो शिवाजी नगर का रहने वाला है। वह तपोवन में लंबे समय से वाहन चालक का काम कर...
पौड़ी में आयोजित की जाएगी जी-20 की अगली बैठक, 300 पुलिस बल की निगरानी में होगा सम्मेलन !

पौड़ी में आयोजित की जाएगी जी-20 की अगली बैठक, 300 पुलिस बल की निगरानी में होगा सम्मेलन !

उत्तराखण्ड
पौड़ी। जी-20 की अगली बैठक पौड़ी जनपद के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आयोजित की जानी है। जिसको लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि जी-20 के तहत लक्ष्मणझूला में गंगा आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें विदेशी मेहमान भी भारत की तीसरी सबसे बड़ी व सबसे पवित्र गंगा नदी की उसके मायके में ही आरती करेंगे। इस कार्यक्रम में पुलिस महकमे की ओर से करीब 3 सौ जवानों की तैनाती की जाएगी। पौड़ी जिले में वैश्विक सम्मेलन जी-20 आगामी 23 व 24 मई को लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आयोजित किया जाना है। जिसको लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दो दिवसीय जी-20 सम्मेलन के तहत विभिन्न राष्ट्रों के प्रतिनिधियों का लक्ष्मणझूला क्षेत्र पहुंचेंगे। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा तीन सौ अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। जिसमें चार एएसपी व ...
नगर निगम क्यों देहरादून शहर से हटा रहा है डस्टबिन? जानिए क्या है वजह……

नगर निगम क्यों देहरादून शहर से हटा रहा है डस्टबिन? जानिए क्या है वजह……

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून. नगर निगम देहरादून शहर को स्वच्छ बनाना चाहता है ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में देहरादून अच्छी रैंक हासिल कर सके. इसी बीच देहरादून नगर निगम अब देहरादून की कई जगहों से डस्टबिन हटा रहा है ताकि देहरादून को डस्टबिन फ्री सिटी बनाया जा सके.अब आप सोच रहे होंगे कि नगर निगम खुद ही कूड़ेदान क्यों हटा रहा है? दरअसल, देहरादून में रहने वाले कई लोग आज भी कूड़ा गाड़ी में कूड़ा डालने के बजाय बाहर कहीं भी कूड़ा डाल देते हैं. डस्टबिन के बाहर भी लोग गन्दगी करके रखते हैं. इसलिए देहरादून नगर निगम देहरादून को डस्टबिन फ्री सिटी बनाने जा रहा है ताकि कूड़ा गाड़ी सीधे घर से कूड़ा उठाकर डंपिंग जोन लेकर जाए जहां उस कूड़े का सही से निस्तारण हो सके. मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना ने बताया कि देहरादून शहर के मुख्य मार्गो पर कुछ जगह को चिन्हित करके उन्हें बिन मुक्त किया जा चुका है और आगे भी नगर निग...
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात निवासी एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात निवासी एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत

उत्तराखण्ड
बड़कोट:  यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात निवासी एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। अब तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए नौ, गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए छह और केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर दो तीर्थ यात्रियों की चोटिल होने से भी मौत हुई है। तबीयत बिगड़ी और बेहोश होकर गिर पड़े सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे जानकी चट्टी में मुकेश कुमार पटेल (65) निवासी के-130 अदसवाला बुल, नियर प्रगति मण्डल हॉल बल्लभ विधानगर आनंद गुजरात अपनी पत्नी के साथ यमुनोत्री धाम जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मुकेश कुमार की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़े।  मुकेश की पत्नी नीता बेन ने मुकेश को बेहोशी की हालत में किसी तरह से जानकी चट्टी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ...
अखिलेश यादव आज करेंगे अलीगढ़ में रोड शो, वोटबैंक साधने का करेंगे प्रयास

अखिलेश यादव आज करेंगे अलीगढ़ में रोड शो, वोटबैंक साधने का करेंगे प्रयास

उत्तराखण्ड
अलीगढ़,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को रोड शो से वोटबैंक साधने का प्रयास करेंगे। रविवार को उनका कार्यक्रम जारी हो गया। जमालपुर पुल से एएमयू के सेंटेनरी गेट तक करीब डेढ़ किमी रोड शो की प्रशासन से अनुमति मिली है। अखिलेश के रोड शो से कार्यकर्ताओं में जोश सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में अखिलेश यादव का नाम पहले नंबर पर था। कार्यक्रम तय होने से पार्टीजन उत्साहित हैं, खासकर प्रत्याशी। पूर्व मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे निजी विमान से धनीपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से कार में 11 बजे जमालपुर पुल के निकट केबीएफ ट्रेडर्स से रोड शो में शामिल होंगे। रोड शो के माध्यम से पार्टी के मेयर प्रत्याशी जमीर उल्लाह खान, पार्षद, चेयरमैन व अन्य प्रत्याशियों के लिए वोट जुटाने का प्रयास करेंगे। यहां से शुरू होगा रोड शो रोड शो एएमयू के सेंटेनरी गेट तक है। यह...
केदारनाथ धाम के लिए 13 मई की हेली टिकटों की बुकिंग आज की जाएगी

केदारनाथ धाम के लिए 13 मई की हेली टिकटों की बुकिंग आज की जाएगी

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम के लिए 13 मई की हेली टिकटों की बुकिंग आज की जाएगी। आईआरसीटीसी का पोर्टल ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए दोपहर 12 बजे खुलेगा। यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग अब प्रतिदिन के आधार पर की जा रही है। आठ मई को यात्री 13 मई की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। केदारनाथ धाम में 1.75 लाख कर चुके हैं दर्शन चारधाम यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल से 7 मई तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 505286 लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 1.75 लाख, बदरीनाथ में 1,18,116, गंगोत्री में 1.13 लाख, यमुनोत्री मंदिर में एक लाख श्रद्धालु दर्शन क...
पर्यटकों की नई पसंद बना उत्‍तराखंड का यह Waterfall, पहुंचे 66 हजार से ज्‍यादा पर्यटक; आप भी करें एक्‍सप्‍लोर…

पर्यटकों की नई पसंद बना उत्‍तराखंड का यह Waterfall, पहुंचे 66 हजार से ज्‍यादा पर्यटक; आप भी करें एक्‍सप्‍लोर…

उत्तराखण्ड
रामनगर: Corbett Falls Ramnagar: कार्बेट पार्क के अलावा उससे सटे वन क्षेत्रों में कई पर्यटन स्थल पर्यटकों को खूब लुभा रहे हैं। ऐसा ही एक मुख्य पर्यटन स्थल कालाढूंगी स्थित कार्बेट फॉल भी है। जंगल की शांत वादियों के बीच सुरम्य वातावरण में पहाड़ी से गिरता झरना पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।   बीते वित्तीय वर्ष में आठ माह में कार्बेट फॉल के जरिये वन विभाग ने 50.59 लाख रुपये पर्यटकों से कमाए। कार्बेट फॉल बहुत ही सुंदर जगह है। पर्यटक खुद को जंगल के बीच पाकर काफी खुश होते हैं।   एक जुलाई से 30 सितंबर तक बंद कर दिया जाता है रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कार्बेट फॉल का प्रवेशद्वार कालाढूंगी क्षेत्र नया गांव में स्थित है। प्रवेशद्वार से दो किलोमीटर दूर पैदल रास्ते के जरिये पहाड़ी से गिरते झरने तक वाहन व पैदल पहुंचा जा सकता है। एक जुलाई से 30 सितंबर तक यह बरसात की वजह से पर्यट...
30 सांसदों की टीम आज करेगी टिहरी में बांध निर्माण और पुनर्वास कार्यों का निरीक्षण……

30 सांसदों की टीम आज करेगी टिहरी में बांध निर्माण और पुनर्वास कार्यों का निरीक्षण……

उत्तराखण्ड
संसदीय समिति सोमवार को टिहरी पहुंचेगी। यहां निरीक्षण के बाद शाम को देहरादून में एक समीक्षा बैठक करेगी।   केंद्र की विभिन्न योजनाओं और केंद्र सहायतित योजनाओं की समीक्षा के लिए 30 सांसदों की समिति देहरादून पहुंच चुकी है। यह समिति सोमवार को सबसे पहले टिहरी में टीएचडीसी के बांध संबंधी कार्यों, पुनर्वास आदि का निरीक्षण करेगी। समिति तीन दिन तक उत्तराखंड में रुककर अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेगी। संसदीय समिति सोमवार को टिहरी पहुंचेगी। यहां निरीक्षण के बाद शाम को देहरादून में एक समीक्षा बैठक करेगी। इस बैठक में सांसदों के अलावा उत्तराखंड के संबंधित विभागों के अधिकारी और केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी भी शामिल होंगे। टीएचडीसी से संबंधित सभी मुद्दों पर बैठक में बातचीत होगी। अपर सचिव उदयराज सिंह ने बताया कि टीम तीन दिन तक उत्तराखंड में प्रवास के दौरान नमामि गंगे और अन्य य...
उत्तराखंड में बिना लाइसेंस चल रहे वन विभाग के हथियार, मामला खुला तो हरकत में आए अधिकारी……

उत्तराखंड में बिना लाइसेंस चल रहे वन विभाग के हथियार, मामला खुला तो हरकत में आए अधिकारी……

उत्तराखण्ड
पिछले दिनों वनों में सुरक्षा मामलों को देखने वाली समिति की बैठक में यह बात सामने आई, तब जाकर अफसरों के कान खड़े हुए।   उत्तराखंड में 71 प्रतिशत से अधिक भूभाग पर खड़े वन क्षेत्रों और उनमें रहने वन्यजीवों की रक्षा वन विभाग जिन हथियारों के दम पर कर रहा, वर्षों से उनके लाइसेंस का नवीनीकरण ही नहीं हुआ। वे किस हाल में हैं और संख्या कितनी है, आंकड़ा भी विभाग के पास नहीं है। पिछले दिनों वनों में सुरक्षा मामलों को देखने वाली समिति की बैठक में यह बात सामने आई, तब जाकर अफसरों के कान खड़े हुए। वन विभाग में वन और वन्यजीवों की रक्षा के लिए तीन तरह के हथियार उपलब्ध कराए जाते हैं। इनमें 12 बोर की डबल बैरल, .351 बोर की राइफल और रिवाल्वर शामिल है।   इसके अलावा वन्यजीवों को चिकित्सा या अन्य कारणों से पकड़ने से पूर्व बेहोश करने के लिए पंप एक्शन गन या टैंकुलाइजर गन का इस्तेमाल किया जाता ...
आज खुलेगा पोर्टल, 13 मई की यात्रा के लिए होगी हेली टिकटों की बुकिंग …..

आज खुलेगा पोर्टल, 13 मई की यात्रा के लिए होगी हेली टिकटों की बुकिंग …..

उत्तराखण्ड
केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग अब प्रतिदिन के आधार पर की जा रही है। सात मई को यात्री 13 मई की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं।   केदारनाथ धाम के लिए 13 मई की हेली टिकटों की बुकिंग आज की जाएगी। आईआरसीटीसी का पोर्टल ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए दोपहर 12 बजे खुलेगा। यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग अब प्रतिदिन के आधार पर की जा रही है। आठ मई को यात्री 13 मई की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। केदारनाथ धाम में 1.75 लाख कर चुके हैं दर्शन चारधाम यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल से 7 मई तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 505286 लाख...