श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ऋषिकेश में कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन !
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के विशेषज्ञों ने शिविर में कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर का उद्देश्य भारत में कैंसर की बढ़ती घटनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रोगियों को मुफ्त परामर्श और कैंसर जांच प्रदान करना था। कैबिनेट मंत्री उत्तरखण्ड सरकार प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कैंसर से डरना नहीं लडना है। जनजागरूकता फैलाकर इस मुहिम को और आगे बढाया जा सकता है। इसमें समाज के हर आयु हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है।
बुधवार को धनवंत्री भवन ऋषिकेश में कैंसर जागरूता शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवम् वित्त मंत्री उत्तराखण्ड सरकार प्रेमचंद अग्रवाल, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथ डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव श्री ग...








