नेत्रदान जनजागरुकता एवं नेत्र परीक्षण शिविर के आयोजन में संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 92 लोगों के आंखों की जांच की !
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की ओर से थानों, देहरादून क्षेत्र में नेत्रदान जनजागरुकता एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 92 लोगों के आंखों की जांच की, साथ ही उन्हें दवा का वितरण भी किया गया। शिविर में 44 लोगों ने नेत्रदान की शपथ ली।
एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह के मार्गदर्शन में संस्थान के नेत्र रोग विभाग व सामुदायिक और परिवार चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र परीक्षण एवं नेत्रदान जनजागरुकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की सघन जांच की व जरुरतमंद लोगों को दवा के साथ ही चश्मे के नंबर उपलब्ध कराए।
शिविर के आयोजन में नेत्र विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल, एसोसिएट प्रोफेसर नीती गुप्ता, सामुदायिक और परिवार चिकि...








