Sunday, July 26News That Matters

उत्तराखण्ड

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा में 3 लोग गवां चुके जान, जानिए कारण…

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा में 3 लोग गवां चुके जान, जानिए कारण…

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा का आगाज शुरू हो चुका है। चिंता की बात है कि चार धाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों की मौत की खबर भी सामने आ रही है। आपको बता दें कि यात्रा में अभी तक 3 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। पिछले तीन दिनों में तीन तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है। हैरानी की बात है कि तीन में से दो तीर्थ यात्री की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। चार धाम यात्रा के शुरू होने के साथ ही एमपी, यूपी, दिल्ली-एनसीआर सहित देश-विदेश से तीर्थ यात्री धामों में दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। उत्तराकशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए महाराष्ट्र के एक तीर्थ यात्री की सोमवार को जानकी चट्टी में मौत हो गई। बताया गया कि यमुनोत्री धाम रूट पर जानकी चट्टी स्थित पार्क में गिरकर तीर्थ यात्री की चोट लगने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है। जानाकारी के अनुसार, स...
Big Breaking: प्रदेश का माणा गांव अब देश का पहला गांव…

Big Breaking: प्रदेश का माणा गांव अब देश का पहला गांव…

उत्तराखण्ड
अब माणा देश का अंतिम गांव नहीं, बल्कि पहला गांव, बन गया है। सीमा सड़क संगठन द्वारा सीमांत गांव माणा के प्रवेश द्वार पर देश के अंतिम गांव के स्थान पर पहले गांव का साइन बोर्ड लगा दिया गया है। ज्ञतव्य है कि 21 अक्टूबर 2022 को माणा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माणा को भारत के अन्तिम गांव की बजाय देश का पहला गांव कहे जाने पर मुहर लगाते हुए कहा कि ‘‘अब तो उनके लिये भी सीमाओं पर बसा हर गांव देश का पहला गांव ही है। पहले जिन इलाकों को देश के सीमाओं का अंत मानकर नजर अंदाज किया जाता था, हमने वहां से देश की समृद्धि का आरंभ मानकर शुरू किया। लोग माणा आएं, यहां डिजिटल टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है।’’ इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बता चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधान...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चारधाम यात्रा मार्गो पर 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चारधाम यात्रा मार्गो पर 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण…

उत्तराखण्ड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को सुलभ और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। यात्रा मार्गो व दूरदराज क्षेत्रों में लगाए जा रहे हेल्थ एटीएम यात्रियों तथा स्थानीय जनता के लिए अत्यन्त लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। हेल्थ एटीएम तकनीक लोगों को सुलभ और सस्ती प्राथमिक और निवारक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा पेशे में सबसे महत्वपूर्ण विकासों में से एक है। यह शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के बीच की खाई को पाटने जा रहा है और दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों के समग्र स्वास्थ्य में सुधार करेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में चारधाम यात्रा मार्गो पर एचपीई कम्पनी के सीएसआर के तहत प्रदान किये जाने वाले 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर...
महाराज ने की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से शिष्टाचार भेंट,चारधाम यात्रा पर आने का दिया निमंत्रण…

महाराज ने की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से शिष्टाचार भेंट,चारधाम यात्रा पर आने का दिया निमंत्रण…

उत्तराखण्ड
देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें चारधाम यात्रा पर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण दिया। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें चारधाम यात्रा पर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण देने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर श्री महाराज के साथ सचिव सिंचाई हरीश चंद्र सेमवाल, जनपद टिहरी के जिलाधिकारी एवं सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरखेत आपदा पीड़ितों को प्रदान की सहायता राशि  !

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरखेत आपदा पीड़ितों को प्रदान की सहायता राशि !

उत्तराखण्ड
देहरादून। मालदेवता क्षेत्र के सरखेत में आपदा के मरहम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत का मरहम लगाया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित 13 परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये के सहायता राशि के चेक प्रदान किए। साथ ही अधिकारियों को राहत और सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।   रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरखेत में प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्थिति पूर्ववत करने के लिए कार्यों में और तेजी लाई जाए। कहा कि क्षेत्रवासियों को आश्वास्त किया कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित भैंसवाड़ा व छमरौली के 13 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए। जिसके तहत उन्हें प्रथम किस्त के तीन-तीन लाख रुपये प्रदान...
आपात स्थिति में एयर लिफ्ट किये जायेंगे यात्रीः डॉ. धन सिंह रावत

आपात स्थिति में एयर लिफ्ट किये जायेंगे यात्रीः डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखण्ड
चार धाम यात्रा के दौरान आपात स्थिति में तीर्थ यात्रियों को एयर एम्बुलेंस की सहायता से एम्स ऋषिकेश के साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व श्रीनगर में एयर लिफ्ट किया जायेगा, ताकि किसी भी गंभीर परिस्थिति में उनको बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिये सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।   सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि विगत दिनों यमुनोत्री में हृदय गति रूकने से दो तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो गई थी, जिसको देखते हुये उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग व चमोली के जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तीर्थयात्रियों को तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून ...
केदारनाथ धाम में यूकाड़ा अधिकारी की दर्दनाक मौत; निरीक्षण के लिए आई थी टीम

केदारनाथ धाम में यूकाड़ा अधिकारी की दर्दनाक मौत; निरीक्षण के लिए आई थी टीम

उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग, केदारनाथ धाम में रविवार को यूकाड़ा अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई। हेलीकॉप्टर में बैठते समय हेलीकॉप्टर के पीछे वाले पंखे की चपेट में आने यूकाडा के अधिकारी की मौत हो गई है। घटना के बाद केदारनाथ में मातम पसर गया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। रविवार को लगभग पौने दो बजे केदारनाथ धाम में यूकाड़ा की टीम निरीक्षण करने के बाद वापस लौट रही थी। आगामी 25 अप्रैल से हेली सेवाएं शुरू होनी है। डीजीसीए की टीम निरीक्षण कर चुकी है, यूकाड़ा की टीम भी केदारनाथ धाम में निरीक्षण कर वापस लौट रही थी। टीम में यूकाड़ा के तीन अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे मौजूद थे। यह सभी वापस लौट रहे थे, इस बीच हेलीकॉप्टर बैठने के लिए आए, लेकिन अचानक यूकाडा अधिकारी हेली के पिछले पंखे की चपेट में आ गए, जिससे उनका सर कट गया और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक यूकाडा के वित्...
ऋषिकेश के पास हुआ दर्दनाक हादसा, दो की मौत

ऋषिकेश के पास हुआ दर्दनाक हादसा, दो की मौत

उत्तराखण्ड
थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से एक किमी आगे पावकीदेवी की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों  को 108 के माध्यम से  ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया।...
स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कालेज में किया कार्डिक यूनिट का शुभारंभ !

स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कालेज में किया कार्डिक यूनिट का शुभारंभ !

उत्तराखण्ड
चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों सहित गढ़वाल मंडल के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी तथा पौड़ी जनपद के लोगों को अब हार्ट सम्बन्धी उपचार श्रीनगर मेडिकल कालेज के बेस अस्पताल में मिलेगा। दरअसल कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत मेडिट्रीना हेल्थ ग्रुप द्वारा बेस अस्पताल में कार्डिक यूनिट का संचालन शुरू कर दिया है, जिसका शुभारंभ आज सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर मेडिकल कालेज में स्थाई नियुक्ति पाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर्स ने स्वास्थ्य मंत्री का जोरदार स्वागत कर उन्हें सम्मानित भी किया। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में मेडिट्रीना हेल्थ ग्रुप द्वारा संचालित कार्डिक यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया। डॉ. रावत ने बताया कि मेडिकल कालेज में कार्डिक यूनिट शुरू होने से इसका लाभ चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी एवं टिहर...
मुनिकीरेती के पास हुआ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर कार दो सौ मीटर नीचे खाई में गिरी  !

मुनिकीरेती के पास हुआ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर कार दो सौ मीटर नीचे खाई में गिरी !

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश मुनिकीरेती के पास सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। वाहन में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें से दो की मौत की खबर है।   थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से एक किमी आगे पावकीदेवी की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...