Sunday, July 26News That Matters

उत्तराखण्ड

Job: यहां निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक कर सकतें हैं अप्लाई…

Job: यहां निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक कर सकतें हैं अप्लाई…

उत्तराखण्ड
जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। विश्व भारती यूनिवर्सिटी को लाइब्रेरियन, क्लर्क, टाइपिस्ट, टेक्निकल असिस्टेंट जैसे कई सारे मल्टी-टास्किंग स्टाफ की जरूरत है। विश्व भारती ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन, लोअर डिवीजन क्लर्क/जूनियर ऑफिस असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, मल्टी-टास्किंग स्टाफ, लैब अटेंडेंट, टेक्निकल असिस्टेंट समेत कई सारे पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।  अगर कोई युवा इन पदों पर आवेदन करना चाहता है, तो उसके पास ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म फिल करने का ऑप्शन है। युवाओं को बताया जाता है कि वे विश्व भारती यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट vbharatirec.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, विश्व भारती यूनिवर्सिटी में आवेदन के लिए आखिरी तारीख 16 मई है।  इस भर्ती अभियान के जरिए विश्व भारती यूनिवर्सिटी में 709 लोगों को नौकरी पर रखा जाएगा।  युवाओं को बताया जाता है कि...
Uttarakhand News: कक्षा 1 व 2 के छात्रों को नहीं मिलेगा होमवर्क, जानिए क्यों…

Uttarakhand News: कक्षा 1 व 2 के छात्रों को नहीं मिलेगा होमवर्क, जानिए क्यों…

उत्तराखण्ड
कक्षा 1 व 2 के छात्रों को नहीं मिलेगा गृहकार्य, शिक्षा नीति के तहत बस्ते का बोझ कम करने की योजनानई शिक्षा नीति-2020 के तहत स्कूलों में महंगी किताबों का बोझ कम करने के साथ ही बस्ते का भार भी हल्का करने की तैयारी की जा रही है। नए पाठ्यक्रम में पहली एवं दूसरी कक्षा के छात्रों को गृहकार्य नहीं दिया जाएगा। कक्षा तीन के छात्रों को केवल 2 घंटे का गृहकार्यउत्तराखंड शिक्षा विभाग, एससीईआरटी के साथ मिलकर पहली एवं दूसरी कक्षा के पाठ्यक्रम को इस प्रकार डिजाइन किया जा रहा है कि छात्रों को पुस्तकों को कम से कम पढ़ना पढ़े और मौखिक रूप अधिक से अधिक ज्ञानवर्धक जानकारी मिल सके। नई शिक्षा नीति में कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं को केवल दो घंटे का गृहकार्य प्रति सप्ताह दिए जाने का प्रविधान हैचौथी एवं पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पूर्व के पाठ्यक्रम के मुकाबले कम गृहकार्य दिया जाना है। प्राथमिक के छात्र-छात्रा...
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, पहली पूजा प्रधानमंत्री जी के नाम से की गई…

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, पहली पूजा प्रधानमंत्री जी के नाम से की गई…

उत्तराखण्ड
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ शनिवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। तय कार्यक्रमानुसार गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। अब अगले छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री में मां गंगा एवं यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। आज पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम से की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खरशाली, यमुनोत्री में पूजा अर्चना की। उसके बाद मां यमुना जी की उत्सव डोली को शनि देव की अगुवाई में खरशाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज मां यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। 25 ...
सीएम धामी से भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने की मुलाकात

सीएम धामी से भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने की मुलाकात

उत्तराखण्ड
हर-हर शंभु फेम भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा बदरीनाथ और केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर भजन प्रस्तुति देंगी। शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास स्थित कैंप कार्यालय में भेंट की। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय और अभिलिप्सा के माता पिता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने भजन गायिका को शुभकामनाएं दीं। कहा, उन्होंने अपनी मनमोहक गायिकी से संगीत जगत में अलग पहचान बनाई है, जो युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।...
उत्तराखंड: राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई 27 अप्रैल को हरिद्वार में होगी

उत्तराखंड: राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई 27 अप्रैल को हरिद्वार में होगी

उत्तराखण्ड
आरएसएस कार्यकर्ता कमल भदोरिया की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि के प्रकीर्ण वाद की सुनवाई अब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार की अदालत में होगी। मामले में सुनवाई के लिए 27 अप्रैल की तिथि नियत की गई है। आरएसएस कार्यकर्ता ने जेएम द्वितीय की कोर्ट से प्रकीर्ण वाद दायर किया था। वाद की सुनवाई उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं होने से मामले में अभी तक सुनवाई नहीं हो पा रही थी। कनखल निवासी आरएसएस कार्यकर्ता कमल भदौरिया ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वितीय हरिद्वार शिव सिंह की अदालत में मानहानि का वाद दायर किया था। जिसमें राहुल गांधी पर आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। परिवादी के अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने बताया कि जेएम न्यायालय में धारा 499 और 500 आईपीसी के तहत परिवाद दाखिल किया था। वाद की सु...
वन विभाग ने आरक्षित वन क्षेत्रों में 1980 से पहले बने धार्मिक स्थलों को न तोड़ने का किया फैसला

वन विभाग ने आरक्षित वन क्षेत्रों में 1980 से पहले बने धार्मिक स्थलों को न तोड़ने का किया फैसला

उत्तराखण्ड
वन विभाग ने आरक्षित वन क्षेत्रों में 1980 से पहले बने धार्मिक स्थलों को न तोड़ने का फैसला किया है। वन मुख्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। नोडल अधिकारी डा.पराग मधुकर धकाते के मुताबिक, पहले चरण में अतिक्रमण कर नए बने धार्मिक स्थलों को हटाया जाएगा। वन विभाग ने राजाजी व टाइगर रिजर्व, गंगोत्री व नंदादेवी बायोस्पेयर पार्क समेत तमाम आरक्षित वन क्षेत्रों में अवैध तरीके से बने धार्मिक स्थलों की जो सूची बनाई है, अधिकांश मंदिर 1980 से पहले के बने हैं। मनसा देवी मंदिर 1903 और अन्य मंदिर वर्ष 1983 में राजाजी राष्ट्रीय पार्क बनने से पहले बने थे। तीन दिन के भीतर इस तरह के स्थलों की रिपोर्ट तलब वहीं राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में चीला नहर के पास की मजार, गौहरी रेंज की कुनाऊं बीट में कब्रिस्तान, मोतीचूर रेेंज के चीला-मोतीचूर कॉरीडोर बीट की मजार सहित कुछ मजार हैं जो वर्ष 1980...
नहीं रुक रही कोरोना की रफ़्तार, उत्‍तराखंड में मिले कोरोना के 154 मामले, पांच माह की बच्ची की हुई मौत

नहीं रुक रही कोरोना की रफ़्तार, उत्‍तराखंड में मिले कोरोना के 154 मामले, पांच माह की बच्ची की हुई मौत

उत्तराखण्ड
देहरादून: कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 154 नए मामले मिले हैैं। 13 में से 11 जिलों में कोरोना के मामले मिले हैैं। जबकि कोरोना संक्रमित पांच महीने की एक बच्ची की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में सबसे अधिक 80 लोग संक्रमित मिले हैैं। इसके अलावा नैनीताल में 21, हरिद्वार में 17, उत्तरकाशी में नौ, पौड़ी गढ़वाल व चमोली में सात-सात, बागेश्वर में पांच, अल्मोड़ा व चंपावत में तीन-तीन और पिथौरागढ़ व टिहरी गढ़वाल में एक-एक मरीज मिला है। वहीं, हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित पांच महीने की बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची को 20 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह निमोनिया से ग्रस्त थी। साथ ही उसे गैस्ट्रो से संबंधित समस्या भी थी। बता, प्रदेश में इस साल...
एसएसपी हरिद्वार ने 33 स्थानों पर किया MV एक्ट की धारा-183 की उपधारा 112 के तहत हाईवे पर स्पीड़ निर्धारण…

एसएसपी हरिद्वार ने 33 स्थानों पर किया MV एक्ट की धारा-183 की उपधारा 112 के तहत हाईवे पर स्पीड़ निर्धारण…

उत्तराखण्ड
मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा-183 की उपधारा 112 मे उत्तराखंड मोटरयान नियमावली 2011 (यथा संशोधित) के नियम -180 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद से होकर निकलने/चलने वाले नगरीय/निकायों के क्षेत्रों के मार्गों पर संचालन हेतु श्रेणीवार वाहनों की गति सीमा जनहित में निर्धारित की गयी है। जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम करना है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देशित क्रम में जनपद के देहात क्षेत्र में नगला इमरती चौक, पीरपुरा फ्लाई ओवर, अब्दुल कलाम चौक रुड़की एवं शहर क्षेत्र में शंकराचार्य चौक, शिवमूर्ती के पास एवं सर्वानंद घाट पर गति सीमा बोर्ड़ लगाये गये हैं इसके अतिरिक्त कुछ स्थान चिन्हित कर आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए और बोर्ड़ भी लगाये जा रहे हैं । उक्त के सम्बन्ध में NHAI, परिवहन विभाग, PWD, राजस्व एवं अन्य विभागों द्वारा भी जनहित में अपन...
स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करते हुए पैदल मार्ग से पहुचेंगे स्वास्थ्य सचिव केदारनाथ…

स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करते हुए पैदल मार्ग से पहुचेंगे स्वास्थ्य सचिव केदारनाथ…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में पहली बार स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करते स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज आज हो गया है। प्रदेश सरकार इस बार चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस बार तीर्थयात्रियो को यात्रा मार्ग पर पहले से बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रहे हैं। इस कड़ी में स्वास्थ्य सचिव केदारनाथ धाम तक की पैदल यात्रा कर जगह-जगह स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण कर रहे हैं। बीते रोज रुद्रप्रयाग पहुँचे स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार अब तक छौड़ी, चीरबासा, जंगलचट्टी व रामबाड़ा तक चिकित्सा इकाइयों का भ्रमण कर चुके हैं। उन्होंने स्वास...
जल्‍द हरिद्वार में दौड़ेगी Pod Taxi, हवा में बनेंगे स्‍टेशन  !

जल्‍द हरिद्वार में दौड़ेगी Pod Taxi, हवा में बनेंगे स्‍टेशन !

उत्तराखण्ड
देहरादून:  हरिद्वार में जल्‍द 1380 करोड़ की पाड टैक्सी योजना साकार होगी। हरिद्वार शहरी क्षेत्र को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने तथा सार्वजनिक परिवहन को सरल और सुगम बनाने के लिए पाड टैक्सी की शुरुआत की जा रही है।   हरिद्वार शहर के लगभग सभी इलाकों को इससे जोड़ा जा रहा है।इस योजना को देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए तैयार हो रही मेट्रो रेल परियोजना से जोड़कर विकसित किया जा रहा है।   हरिद्वार में पाड टैक्सी योजना के स्टेशन और रूट को इस हिसाब से तैयार किया जा रहा है, जिससे कि वह उत्तराखंड मेट्रो परियोजना के तहत देहरादून हरिद्वार ऋषिकेश के बीच चलने वाली मेट्रो ट्रेन की सहयोगी बन सके। बता दें कि हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के बीच मेट्रो रेल चलाने को लेकर सहमति बन चुकी है और ट्रेन के रूट को लेकर खाका तैयार हो चुका है। साढ़े तीन हेक्टेयर से अधिक जमीन पर विकसित होगी यो...