Monday, May 18News That Matters

Sample Page

जलभराव से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति जरूरीः सुमन

जलभराव से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति जरूरीः सुमन

उत्तराखण्ड
देहरादून। मौसम विभाग द्वारा दिनांक 21 तथा 22 जुलाई को चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जनपद के लिए जारी रेड तथा पौड़ी और अल्मोड़ा जनपद के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों से वार्ता कर एलर्ट पर रहने को कहा। शनिवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने मानसून के चलते प्रदेशभर की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में रविवार और सोमवार को बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं पौड़ी और अल्मोड़ा में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। उन्होंने संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों से वार्ता कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सचिव  विनोद कुमार सुमन ने भारी...
सड़क हादसे में महिला पुलिसकर्मी की मौत और एक अस्पताल में भर्ती

सड़क हादसे में महिला पुलिसकर्मी की मौत और एक अस्पताल में भर्ती

उत्तराखण्ड
आज शनिवार को रिस्पना पुल के पास एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। स्कूटी में दो महिला पुलिसकर्मी सवार थे। दोनों अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल है। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती थी। बस ड्राइवर को नेहरू कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि रिस्पना पुल के पास फ्लाईओवर के पास ये हादसा हुआ है। ये घटना थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल तक पहुंचाय।...
शहीद हवलदार हरेंद्र सिंह रावत के नाम पर होगा पौड़ी का ये अस्पताल, CM धामी ने दी मंजूरी

शहीद हवलदार हरेंद्र सिंह रावत के नाम पर होगा पौड़ी का ये अस्पताल, CM धामी ने दी मंजूरी

उत्तराखण्ड
पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकरण करने और इस चिकित्सालय का नाम शहीद हवलदार हरेंद्र सिंह रावत के नाम पर रखे जाने को लेकर सीएम धामी ने मंजूरी दे दी है. सीएम धामी की मंजूरी के बाद स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने आदेश भी जारी कर दिया है। पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम शहीद हवलदार हरेंद्र सिंह रावत के नाम पर रखें जाने के निर्णय पर स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने बताया कि ये निर्णय शहीद हवलदार हरेंद्र सिंह रावत की बहादुरी और बलिदान को सम्मानित करने के लिए लिया गया है. साथ ही इस सीएचसी का उच्चीकरण होने से जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा. गौर है कि 16 अक्टूबर 2021 को सूबेदार नायक हरेंद्र सिंह रावत पुंछ जिले के मेंढर में आतंकियों की सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो...
महाराज ने मुख्यमंत्री को सौंपा चारधाम यात्रियों की दुर्घटना सुरक्षा बीमा का चेक

महाराज ने मुख्यमंत्री को सौंपा चारधाम यात्रियों की दुर्घटना सुरक्षा बीमा का चेक

उत्तराखण्ड, देहरादून
चारों धामों में आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा हेतु मानव उत्थान सेवा समिति ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के द्वारा श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से 1000000 (दस करोड़ रुपए) का दुर्घटना बीमा दिया गया है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से चारों धामों में आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा हेतु यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के द्वारा श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से 1000000 (दस करोड़ रुपए) का दुर्घटना सुरक्षा बीमा दिया गया है। महाराज एवं उनके कनिष्ठ पुत्र सुयश रावत ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में बीमा प्रीमियम का चैक संयुक्त रुप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को सौंपा। महाराज ने बताया कि प्रत्ये...
उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीट क्यों हारी कांग्रेस? डिस्ट्रिक्ट वाइज होगी समीक्षा

उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीट क्यों हारी कांग्रेस? डिस्ट्रिक्ट वाइज होगी समीक्षा

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव परिणामों के लिए गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य 18, 19 एवं 20 जुलाई उत्तराखण्ड के कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव परिणामों के लिए गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य, पूर्व सांसद पी.एल. पूनियां एवं सांसद रजनी पाटिल 18 जुलाई को प्रातः 11ः00 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे, जहां पर लोकसभा वार समीक्षा बैठकों का आयोजन किया गया है। जोशी ने बताया कि 18 जुलाई को सर्वप्रथम प्रातः 11ः00 बजे से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायकों के साथ समीक्षा बैठक होगी जिसके उपरान्त संसदीय क्षेत्र के समस्त एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों, जिला, ब्ला...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में  212 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में 212 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों से चयनित 212 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के अंतिम वर्ष के इन छात्र-छात्राओं को विभिन्न कम्पनियों में नौकरी मिली है। इस वर्ष अभी तक राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों से 65 प्रतिशत युवाओं को रोजगार मिल चुका है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र सभी युवाओं के सपनों की पहली सीढ़ी है। यह परिश्रम और लगन से किए कार्य का सम्मान भी है। हर छात्र पूर्ण मनोयोग निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि युवाओं को हर क्षेत्र में रोजगार के उचित अवसर मिलें। राज्य के अंदर निजी क्षेत्र भी रोजगा...
मानसून अवधि में साफ-सफाई व डेंगू-मलेरिया को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर

मानसून अवधि में साफ-सफाई व डेंगू-मलेरिया को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर

उत्तराखण्ड
मानसून अवधि में साफ-सफाई व डेंगू-मलेरिया को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर शहरी विकास निदेशक ने समस्त नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को प्रतिदिन अपने क्षेत्रों में दो बार भ्रमण कर आख्या निदेशालय को भेजने के जारी किए निर्देश मानसूनी सीजन के दौरान साफ-सफाई सहित डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के प्रति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बेहद गंभीर हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शहरी विकास निदेशक ने राज्य के समस्त नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को प्रतिदिन अपने क्षेत्रों में दो बार भ्रमण कर आख्या निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मानसून सीजन में जल-जनित बीमारियों से लेकर डेंगू-मलेरिया का खतरा बना रहता है। विगत दिनों मुख्यमंत्री ने इस संबंध में बैठक लेकर जल भराव, साफ सफाई तथा डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में शहरी ...
खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित,शराबी शिक्षक निलंबित

खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित,शराबी शिक्षक निलंबित

उत्तराखण्ड
हरिद्वार के खानपुर ब्लॉक में विजीलेंस द्वारा रिश्वत प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी की गिरफ्तारी का संज्ञान लेते हुये सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी अयाजुद्दीन को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर सीईओ कार्यालय हरिद्वार में सम्बद्ध कर दिया गया है। साथ ही विभागीय अधिकारियों को जांच के भी निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा उन्होंने पौड़ी जनपद के कोट ब्लॉक के पूर्वमाध्यमिक विद्यालय राणाकोट में तैनात शिक्षक के वायरल वीडियो का भी संज्ञान लेकर शराबी शिक्षक के निलम्बित के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पौड़ी को दे दिये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री  धन सिंह रावत ने बताया कि एक ओर सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़करण में जुटी है वहीं दूसरी ओर कतिपय कर्मचारी विभाग की छवि धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभ...
हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मालदेवता देहरादून में आयोजित ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मालदेवता देहरादून में आयोजित ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरेला पर्व के अवसर पर मालदेवता देहरादून में आयोजित ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान जम्मू के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखण्ड के जवानों एवं बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि दुर्घटना में मृतक वन्य कर्मियों की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप पौधा रोपण किया गया। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास करने वाले स्कूलों एवं वन पंचायतों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला पर्व सुख, समृद्धि, शान्ति, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व जीवन को प्रकृति के साथ जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को प्रतिज्ञा ल...
उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के बौराड़ी में केदारनाथ मंदिर को लेकर सीएम के प्रमुख सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया

उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के बौराड़ी में केदारनाथ मंदिर को लेकर सीएम के प्रमुख सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया

उत्तराखण्ड
दिल्ली के बोराड़ी में केदारनाथ धाम नाम से प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण पर रोक लगने और देश के अन्य हिस्सों में उत्तराखंड के चार धामों के नाम पर बने मंदिरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महा पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और गृह सचिव को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। केदारनाथ धाम नाम से दिल्ली के बोराडी में प्रतीकात्मक मंदिर का पूजन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उत्तराखंड चार तीर्थ पुरोहित महापंचायत और इससे जुड़े सभी तीर्थ पुरोहित/ पुजारी रावल गण आहत हैं। महा पंचायत ने कहा कि केदारनाथ या केदारेश्वर नाम से कहीं भी अन्यत्र मंदिर की स्थापना नहीं की जा सकती है। यदि यह प्रचलन प्रारंभ हुआ तो, भविष्य में देश भर में इस तरह के कई मंदिर स्थापित हो जाएंगे। इससे लोगों के में भ्रम की स्थिति खड़ी हो जाएगी। महापंचायत के महासचिव डॉक्टर बृज...