Tuesday, June 9News That Matters

Day: May 16, 2026

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: शिवपुरी के नमामि गंगे घाट पर डूबा राजस्थान का युवक, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: शिवपुरी के नमामि गंगे घाट पर डूबा राजस्थान का युवक, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ऋषिकेश से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शिवपुरी क्षेत्र स्थित नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार दोपहर गंगा स्नान के दौरान राजस्थान का एक 24 वर्षीय युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की डीप डाइविंग टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, लेकिन नदी का वेग तेज होने के कारण सर्चिंग में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ​फैक्ट्री के साथियों के साथ घूमने आया था युवक ​मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान की एक फैक्ट्री में काम करने वाले पांच युवकों का दल ऋषिकेश घूमने आया हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे सभी युवक शिवपुरी के नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। ​डूबने वाले युवक की पहचान वेद प्रकाश (उम्र 24 वर्ष), पुत्र गिरिराज, निवासी चचियावास, अलवर (राजस्थान) के रूप में ...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने देवीधुरा में छात्र-छात्राओं से किया संवाद, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने देवीधुरा में छात्र-छात्राओं से किया संवाद, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
अपने एक दिवसीय चम्पावत जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी देवीधुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुँचे, जहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री  धामी ने बच्चों से शिक्षा, अनुशासन और जीवन के लक्ष्यों को लेकर संवाद करते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इसके उपरांत मुख्यमंत्री  धामी ने देवीधुरा में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।...
अफसर हो तो ऐसा! ‘नो व्हीकल डे’ पर खुद साइकिल चलाकर दफ्तर पहुंचे महानिदेशक बंशीधर तिवारी

अफसर हो तो ऐसा! ‘नो व्हीकल डे’ पर खुद साइकिल चलाकर दफ्तर पहुंचे महानिदेशक बंशीधर तिवारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सिर्फ आदेश जारी करना आसान होता है, लेकिन खुद उस रास्ते पर चलकर मिसाल पेश करना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है। उत्तराखंड शासन में अपर सचिव मुख्यमंत्री, महानिदेशक सूचना और एमडीडीए उपाध्यक्ष जैसे कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ अधिकारी बंशीधर तिवारी ने शनिवार को कुछ ऐसा ही कर दिखाया। ​शनिवार को बंशीधर तिवारी सहस्त्रधारा रोड स्थित अपने आवास से रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय तक साइकिल चलाकर पहुंचे। उन्हें साइकिल से दफ्तर आते देख हर कोई हैरान भी हुआ और प्रेरित भी। यह कदम सिर्फ दफ्तर पहुंचने का एक जरिया नहीं था, बल्कि ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक होने का एक बड़ा संदेश था। ​पीएम मोदी और सीएम धामी के विजन को बढ़ा रहे आगे ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों का पालन करते हुए सूचना विभाग में अब हर शनिवार को नो व्...