उत्तराखंड : परमार्थ निकेतन की गंगा आरती वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल, पहुंचती हैं देश-विदेश की नामचीन हस्तियां
उत्तराखंड : परमार्थ निकेतन की गंगा आरती वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल, पहुंचती हैं देश-विदेश की नामचीन हस्तियां
परमार्थ निकेतन, गंगा घाट पर होने वाली विश्व विख्यात गंगा आरती को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सूचिबद्ध किया गया है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने इस संबंध में स्वामी चिदानंद सरस्वती को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान किया। बता दें कि यहां समय-समय पर देश-विदेश से कई सेलिब्रिटी और राजनेता गंगा आरती के लिए पहुंचते हैं।
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने वर्ष 1997 में गंगा आरती शुरू की थी। करीब 28 वर्षों से गंगा आरती प्रतिदिन अनवरत जारी है। स्वामी चिदानंद ने कहा कि नदियां धरती की रुधिर वाहिकाएं हैं, नदियों के जल में भारतीय संस्कृति का नाद गूंजता है।
नदियां जीवन और जीविका का आधार है, शांति और सद्गति दोनों ही प्रदान करती हैं, इसलिए हमने ग...








