उत्तराखंड : 28 नवंबर से ग्राफिक एरा में होगा आपदा प्रबंधन पर छठवीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन
उत्तराखंड : 28 नवंबर से ग्राफिक एरा में होगा आपदा प्रबंधन पर छठवीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन
राजधानी देहरादून में होने वाली आपदा प्रबंधन पर 6वीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन 28 नवंबर से एक दिसंबर के बीच ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में किया जाएगा। चार दिन के इस सेमिनार में कुल 70 सेशन होंगे, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के वक्ता अपनी बात रखेंगे। करीब 600 डेलिगेट्स इस कांग्रेस में भाग लेंगे।
सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को चाहिए कि वे बेहतर तालमेल के साथ कार्य करें। इसके ठीक बाद दिसंबर माह में ही वैश्विक निवेश सम्मेलन भी देहरादून में होने जा रहा है। ऐसे में यह आयोजन उसकी रिहर्सल के तौर पर भी बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के तमाम गणमान्य व्यक्ति आ रहे हैं, इस...







