उत्तराखंड : सीएम धामी ने कर दिया एलान जल्द लाई जाएगी उत्तराखंड की फिल्म नीति, डेस्टिनेशन होंगे तैयार
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कर दिया एलान जल्द लाई जाएगी उत्तराखंड की फिल्म नीति, डेस्टिनेशन होंगे तैयार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फिल्में समाज का आईना होती हैं। इनमें मुद्दों को ठीक ढंग से दर्शाया जाए तो समाज को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द फिल्म निर्माण को लेकर नीति लाने जा रही है। इसके लिए अन्य प्रदेशों की नीतियों का अध्ययन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड को बेस्ट फिल्म फ्रेंडली प्रदेश का अवॉर्ड भी मिल चुका है। नीति आने के बाद व्यवस्थाएं और बेहतर हो जाएंगी। इससे प्रदेश में फिल्म निर्माण के नए रास्ते खुलेंगे।
सीएम धामी सोमवार को नैनीताल में काफल फिल्म के मुहूर्त शार्ट का शुभारंभ करने पहुंचे थे। फिल्म की प्रोड्यूसर रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक हैं। सीएम धामी ने इस दौरान उत्तराखंड को फिल्म हब के रूप में विकसित करने की...







