उत्तराखंडः जेलों में चिकित्सकों की भर्ती को लेकर कवायद तेज…
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। कई पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन अब जेलों में वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से चिकित्सकों को तैनात करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही चिकित्सकों से ही उनके वेतन के संबंध में पूछा जाएगा और उसके आधार पर उनकी तैनाती की जाएगी। आइए जानते है इस भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स..
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश के जेलों में कैदियों को सही स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाती है। जेलों में न तो नियमित चिकित्सक हैं और न ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ठोस व्यवस्था हैं। जेलों में कैदी समय-समय पर बीमार होते रहते हैं। चिकित्सकों के न होने के कारण इन्हें इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पतालों में ले जाना पड़ता है। ऐसे में जेलों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अब हाईकोर्ट ने सख्त रुख दिखाया है। जिसपर जेल...








