Saturday, May 16News That Matters

Sample Page

सीएम धामी ने किया इन कंपनियों के साथ तीन हजार करोड़ का इन्वेस्टर MoU साइन…

सीएम धामी ने किया इन कंपनियों के साथ तीन हजार करोड़ का इन्वेस्टर MoU साइन…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रूपये का इन्वेस्टर MoU साइन किया गया। तो वहीं दूसरी ओर उषा ब्रेको लिमिटेड के अध्यक्ष प्रशांत झावर के साथ उत्तराखण्ड में ₹1000 करोड़ के निवेश हेतु एमओयू किया। जो प्रदेश की आर्थिकी को नई गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। दिसंबर माह में आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है जो प्रदेश की आर्थिकी को नई गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। राज्य सरकार की ओर से सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने एमओयू साइन किया। मुख्यमंत्री ने आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु उत्तराखण्ड आने के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लंदन क...
मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए मोबाइल स्कूलों की व्यवस्था करने के निर्देश…

मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए मोबाइल स्कूलों की व्यवस्था करने के निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में कई अहम मुद्दों को लेकर बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए की तहसील स्तर पर अभियान चलाकर लेकर निराश्रित, बालश्रम से मुक्त बच्चों के आधार कार्ड के साथ ही राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने श्रमिकों विशेषकर खनन क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए मोबाइल स्कूलों की व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को राज्य में बाल विवाह रोकने के लिए विद्यालयी शिक्षा विभाग की मदद से कक्षा 8 के बाद स्कूल ड्रॉप आउट करने वाली बालिकाओं के आंकड़े जुटाने के निर्देश भी दिए। अपर मुख्य सचिव ने राज्य में बालश्रम रोकने व अनाथ बच्चों के कल्याण, अच्छी शिक्षा व परवरिश के लिए जिला स्तर पर विभिन्न समितियों के स्थान पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता के एक अम्ब्रेला कमेटी बनाने के निर्देश ...
उत्तराखंड सहित देशभर में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, करीब 50 इलाकों में छापेमारी…

उत्तराखंड सहित देशभर में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, करीब 50 इलाकों में छापेमारी…

उत्तराखण्ड
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि एनआईए ने खलिस्तानी-आतंकियों के खिलाफ देश के कई राज्यों में छापे मारे हैं। गैंगस्टरों की तलाश में एनआईए ने दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड के करीब 50 इलाकों में छापे की कार्रवाई जारी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एनआईए की टीम उत्तराखंड की राजधानी में भी एक गन डीलर के यहां पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट नामक संगठन को गोली सप्लाई करने के आरोप में बुधवार को एएनआईए की टीम देहरादून पहुंची है। देहरादून क्लेमेंट टाउन स्थित परीक्षित नेगी के घर सरकारी जांच एजेंसी की टीम और पुलिस मौजूद है। परीक्षित नेगी के घर एनआईए की टीम कार्रवाई कर रही है। देहरादून के साथ साथ अन्य शहरों में भी कार्रवाई हो रही है। वहीं उधम सिंह नगर बाजपुर एनआईए के छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। यहां पि...
ई-लाइब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित करने के सीएस ने दिए निर्देश…

ई-लाइब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित करने के सीएस ने दिए निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में देहरादून स्थित दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप मॉडर्न दून लाइब्रेरी में ई-लाइब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित किया जाए। सीएम ने इसे आईआईटी के पुस्तकालय तंत्र को अपनाए जाने हेतु आईआईटी रुड़की आदि से एमओयू किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि देश के आईआईटी संस्थान रैंकिंग को लगातार सुधारने के लिए स्वयं को लगातार अपडेट करते रहते हैं। इनसे जुड़ने के बाद दून पुस्तकालय और शोध केंद्र भी स्वतः अद्यतन रहेंगे। उन्होंने नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी को भी शामिल किए जाने की बात कही। इस अवसर पर दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर से पूर्व मुख्य सचिव एन.एस. नपलच्याल, सुभाष कुमार एवं एन. रविशंकर, अपर मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ...
दो माह के भीतर होगी प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त, अपर मुख्य सचिव ने दिए ये निर्दश…

दो माह के भीतर होगी प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त, अपर मुख्य सचिव ने दिए ये निर्दश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में गढ़वाल मण्डल के जनपदों में चिकित्सा, पेयजल, शिक्षा, सड़कों व अन्य मूलभूत जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के सम्बन्ध में आज सचिवालय में बड़ी बैठक हुई।  बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि कि राज्य में सड़कों के पैचवर्क (गड्ढा मुक्त) के लिए इस वर्ष 450 करोड़ रूपये जारी कर दिए गए हैं। साथ ही गढ़वाल मण्डल के जिलाधिकारियों को भी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 1 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक दो महीने का गहन अभियान चलाने की डेडलाइन दी गई है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में क्रैश बैरियर लगाए जाने को लेकर शासन स्तर पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है। सड़क सुरक्षा के लिए इस वर्ष 300 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। जिलाधिकारियों को इस सम्बन्ध में जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एम्स ...
UKPSC ने कई सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर किया जारी, देखें…

UKPSC ने कई सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर किया जारी, देखें…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने कई सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षा 2023-24 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने परीक्षा शेड्यूल में संशोधन किया है। जिसके बाद आज संशोधित भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है। युवा आयोग (यूकेपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है। मिली जनकारी के अनुसार आयोग ने  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2023- 24 के लिए अपना नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। जिसमें साल में होने वाली कई परीक्षाओं जिक्र किया गया है। बताया जा रहा है कि दिनांक 24 अगस्त, 2023 द्वारा प्रकाशित परीक्षा कैलेन्डर में क्रम संख्या 15, 16, 17, 18 व 20 पर अंकित प्रस्तावित परीक्षा तिथियों को उपरोक्त सीमा तक संशोधित किया जाता है। उक्त परीक्षा सेन्टर की शेष परीक्षायें क्या है। जारी कैलेंडर में लिखा है कि वर्तमान परीक्षा कैलेन्डर में 03 नवीन परीक्षाये...
उत्तराखंडः इन अधिकारियों- कर्मियों को मिलेगा मंहगाई भत्ता, आदेश जारी…

उत्तराखंडः इन अधिकारियों- कर्मियों को मिलेगा मंहगाई भत्ता, आदेश जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शासन ने परिवहन निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालकों, परिचालकों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि शासन ने इन कर्मियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ता में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की है। जिसके आदेश जारी किए गए है। अब इनकी सैलरी बढ़ कर आएगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने महंगाई भत्ता में चार प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि अब निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को एक सितंबर से 38 प्रतिशत के बजाए 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इतना ही नहीं शासन ने संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालक, परिचालक की पारिश्रमिक दरें बढ़ाई हैं। ये बढ़ोतरी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के हिसाब से की गई है। यह दरें एक सितंबर से लागू होंगी। बताया जा रहा है कि रिवहन निगम के कर्मी लंबे समय से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मा...
डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा-2023 को लेकर अपडेट जारी, इस दिन होगा टाइपिंग टेस्ट…

डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा-2023 को लेकर अपडेट जारी, इस दिन होगा टाइपिंग टेस्ट…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा-2023 को लेकर अपडेट जारी किया है। आयोग ने डाटा एंट्री ऑपरेटर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा-2023 के टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ये टेस्ट 5 अक्टूबर को होगा। इसके लिए अभ्यार्थी आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते है पूरी डिटेल्स मिली जानकारी के अनुसा आयोग ने डाटा एन्ट्री ऑपरेटर परीक्षा- 2023 की अभिक्षमता परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार ) के सापेक्ष प्रयोगात्मक परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची प्रकाशित की गयी है। उक्त अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा का आयोजन उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन में स्थित ज्ञानोदय कम्प्यूटर लैब में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ये परीक्षा दिनांक 05 अक्टूबर, 2023 को प्रातः 10:00 बजे होगी। टंकण परीक्षा के पश्चात दिनांक 05 अक्टूबर,...
देहरादून आईएसबीटी की ओर जाने वाले लोगों के लिए काम की खबर, रूट रहेगा डायवर्ट…

देहरादून आईएसबीटी की ओर जाने वाले लोगों के लिए काम की खबर, रूट रहेगा डायवर्ट…

उत्तराखण्ड
अगर आप देहारदून में है या आ रहे है और देहरादून आईएसबीटी फ्लाईओवर की ओर जानें की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। बताया जा रहा है कि शिमला बाईपास तिराहे की ओर से आईएसबीटी चौक तक आने वाली सर्विस लाइन को अग्रिम आदेश तक बंद किया जा रहा है। इस दौर रूट डायवर्ट रहेगा। आइए जानते है क्या है कारण और रूट प्लान… मिली जानकारी के अनुसार आईएसबीटी की सड़कों की हालत खस्ताहाल है। फ्लाईओवर के नीचे और निरंजनपुर की ओर आने-जाने वाले सर्विस रोड पर चलता तक मुश्किल है। ऐसे में अब राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की ओर से आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया है।पहले चरण में निरंजनपुर की ओर से आईएसबीटी की ओर जाने वाली करीब 610 मीटर सर्विस रोड को बनाने का कार्य किया जा रहा है। सड़क निर्माण होने के कारण शिमला बाईपास तिराहे की ओर से आईएसबीटी चौक तक आने वाली सड़क को बंद किया गया है। बता...
उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन के साथ गर्मजोशी से हुआ सीएम धामी का लंदन में स्वागत…

उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन के साथ गर्मजोशी से हुआ सीएम धामी का लंदन में स्वागत…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन पहुंचने पर देश एवं उत्तराखण्ड के प्रवासी लोगों द्वारा भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किया गया। प्रवासियों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रवासी उत्तराखंडियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में मुझे इन्वेस्टर समिट की बैठक में शामिल होने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लंदन में उत्तराखण्ड के लोगों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि यूके में भी उत्तराखण्ड का छोटा यूके बसता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ ही योग और आध्यात्म की भी भूमि है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रवास...