सितंबर के महीने में सिर्फ 14 दिन ही होगा बैंकों में काम, देखें लिस्ट…
अगस्त महीने आज खत्म हो रहा है। कल से सितंबर महीने की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में अगर आपको बैंक का कोई काम है तो बता दें कि सितंबर में छुट्टियों की भरमार है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। जिसके अनुसार, सितंबर के महीने में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से पहले ही अपना काम निपटा लें, ताकि आपको बाद में कोई दिक्कत न हो।
सितंबर के महीने में कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, ईद ए मिलाद जैसे कई पर्व-त्योहार पड़ रहे हैं। इसके साथ ही अगर शनिवार और रविवार की छुट्टियों को मिला दें तो सिर्फ 14 दिन ही बैंकों में काम होंगे। इसलिए अगर आपको किसी जरुरी काम से बैंक जाना है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें, उसके बाद ही बैंक जाएं। हालांकि जिस दिन बैंक बंद रहता है उस दिन कई सारी ऑनलाइन सेवाएं जारी रहती हैं। तो आप अगर बैंक नहीं जा पा रहे हैं तो घर बैठे बैंकिं...








