नैनीताल में जगह-जगह बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला यहां से हुआ गिरफ्तार…
उत्तराखंड के नैनीताल में जगह-जगह बम ब्लास्ट की धमकी मिली। ब्लास्ट की धमकी की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिदीन की होना बताया था। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए तल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि मामले में एसटीएफ ने आरोपी को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। वह पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाले को एसटीएफ ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया। नैनीताल पुलिस के ऑफिशियल पेज पर नितिन शर्मा नाम से फेसबुक यूजर द्वारा We will blast bomb in different parts of nainital with in 24 hours all the bombs will blast एवं Hizbul Mujahideen takes the responsibility दो धमकी भरे संदेश प्राप्त हुआ, जो कि राष्ट्रीय सुरक्षा और बम बिस्फोट से मानव जीवन को क्षति पहुँचाने सम्बन्धित प्रकरण के सम्बन्ध में थाना तल्लीताल जनपद नैन...








