देहरादून: पीड़ित सिपाही की डेंगू से मौत, आम जन से सावधानी बरतने की अपील…
उत्तराखंड में डेंगू तेजी से ही पैर पसार रहा है। वहीं देहरादून में एक पीड़ित सिपाही की डेंगू से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह नेहरू कालोनी थाने में तैनात थे। डेंगू के कारण उनकी प्लेटलेट्स काफी गिर गई थीं। 12 अगस्त की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। पुलिस विभाग ने राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं प्रशासन ने लोगों से डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जगमोहन पंवार वर्ष 2007 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। वह मूलरूप से ब्रह्मखाल, उत्तरकाशी के रहने वाले थे। वर्तमान में वह दीपनगर, देहरादून में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। नेहरू कालोनी थाने में तैनात कांस्टेबल जगमोहन पंवार की कुछ दिन पूर्व तबीयत खराब हुई थी, लेकिन ठीक होने के बाद वह ड्यूटी पर आने लगे थे।
बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले बुखार के चलते वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए थे।...








