उत्तराखंड में जल्द होगी महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें डिटेल्स…
उत्तराखंड में जल्द ही महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा कराने को लेकर चल रहा असमंजस दूर हो चुका है। बताया जा रहा है कि 10 जिलों के लिए होने वाली यह भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में चलाई जाएगी। दोनों चरणों के लिए आवेदन 23 अगस्त तक लिए जाएंगे। जबकि 1 सिंतबर से भर्ती शुरू की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में हुई रैतिक परेड में महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। इस क्रम में शासन ने आदेश जारी कर ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया। अभी होमगार्ड विभाग में महिला होमगार्ड के 239 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 215 महिला होमगार्ड तैनात हैं। ये महिल...








