एलपीजी सिलेंडर की कीमतों सहित हो सकते हैं ये बड़े बदलाव, जानें…
New Rule: जुलाई महीने का आज आखिरी दिन है। कल से अगस्त महीने की शुरुआत होने जा रही है। महीना बदलने के साथ ही कई बड़े नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 1 अगस्त, 2023 से जीएसटी, भुगतान प्रणाली से जुड़े विभिन्न बदलाव प्रभाव में आएंगे साथ ही कई बदलाव होने का अंदेशा है। इन नियमों में एलपीजी, पीएनजी और कमर्शियल गैस की कीमतों के साथ ही कई नियम शामिल हैं। ऐसे में इनके बदलने से आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा। आइए जानते हैं..
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव
हर महीने की एक तारीख को तेल कंपनियां कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. ऐसे में 1 अगस्त को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में परिवर्तन हो सकता है. साथ ही पीएनजी और सीएनजी के दाम में भी बदलाव हो सकता है।
जीएसटी के नियमों में होगा बदलाव
सरकार की घोषणा के अनुसार एक अगस्त 2023 से 5 करोड़ रुपये स...








