Friday, May 15News That Matters

Sample Page

टिहरीः पीपोला गांव में ढहा मकान, कई घरों में आई दरारें, DM से मिले ग्रामीण…

टिहरीः पीपोला गांव में ढहा मकान, कई घरों में आई दरारें, DM से मिले ग्रामीण…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश ने कहर बरसाया तो वहीं टिहरी जिला भी इससे अछूता नहीं रहा है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही तेज बारिश के चलते टिहरी झील के समीप बसे पीपोला गांव में एक मकान ढह गया। वहीं कई मकानों पर दरारें पड़ गई है।  जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी झील के बढ़ते जलस्तर के कारण गांव के मकानों में दरारें पड़ रही हैं और इन्हीं के कारण मकान खतरे की जद में आ रहे हैं। बीते दिनों एक घर अचानक ध्वस्त हो गया है। गनीमत रही कि रात को मकान के अंदर सो रहे लोग आनन-फानन में बाहर आ गए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।वहीं गांव भू-धंसाव की चपेट में है, इसलिए ग्रामीणों ने जल्द उनका पुनर्वास करने की मांग की है।  टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक के पिपोला-खास गांव के ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात कर समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि टिहरी बांध की ...
उत्तराखंड में सब्जियों की मुनाफाखोरी करने वालों पर शासन ने नकेल कसनी की शुरू…

उत्तराखंड में सब्जियों की मुनाफाखोरी करने वालों पर शासन ने नकेल कसनी की शुरू…

उत्तराखण्ड
Dehradun News: जहां एक और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। वहीं उत्तराखंड में सब्जियों की मुनाफाखोरी करने वालों पर शासन ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। मुनाफाखोरों पर रोक लगाने के लिए अब शासन द्वारा रोज  टमाटर और सब्जियों की रेट लिस्ट रोज सोशल मीडिया पर प्रसारित की जाएगी। जिससे आम जन मंहगे दाम पर सब्जी लेने से बच सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार  जिलाधिकारी सोनिका ने निर्देश दिए है कि देहरादून जिला प्रशासन अब  रोजाना टमाटर और सब्जियों की रेट लिस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित करेगा। साथ ही उन्होंने मंडी निरीक्षक और पूर्ति निरीक्षक को नियमित रूप से मंडियों का निरीक्षण करने और थोक व फुटकर की प्रत्येक दुकान पर सब्जियों की रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, खासकर टमाटर आम लोगों के दायरे से बाहर होता जा रहा है। फुटकर में टमाटर और सब्ज...
ड्राफ्ट्समैन के पदों पर भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, पढ़ें डिटेल्स…

ड्राफ्ट्समैन के पदों पर भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, पढ़ें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की ओर से ड्राफ्ट्समैन के पदों पर भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों ( वन विभाग , कृषि विभाग , संस्कृति विभाग , शहरी विकास विभाग , लघु सिंचाई विभाग एवं लोक निर्माण विभाग ) के अन्तर्गत मानचित्रकार / प्रारूपकार / मानचित्रक भर्ती से जुड़ा एक और मौका दिया है। बताया जा रहा है कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13.07.2023 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुये अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गयी प्रविष्टियों में संशोधन / परिवर्तन ( Edit / Correction ) किये जाने हेतु केवल एक बार के लिए आयोग की बेवसाइट psc.uk.gov.in पर Online Edit Window लिंक दिनांक 19.07.2029 से दिनांक 29.07.2029 ( रात्रि 11 : 39:59 ब...
उत्तराखण्ड सहित पूरे भारत ट्रूकॉलर असिस्टेन्ट को लॉन्च, जानें इसके बारे में…

उत्तराखण्ड सहित पूरे भारत ट्रूकॉलर असिस्टेन्ट को लॉन्च, जानें इसके बारे में…

उत्तराखण्ड
देहरादून। ट्रूकॉलर ने उत्तराखण्ड सहित पूरे भारत में ट्रूकॉलर असिस्टेन्ट को लॉन्च किया है। यह असिस्टेन्ट ऐसा इनोवेशन है जो मशीन लर्निंग और क्लाउड टेलीफोनी के द्वारा सबसे उपयोगी कॉल-स्क्रीनिंग समाधान उपलब्ध कराता है। ट्रूकॉलर असिस्टेन्ट एक कस्टमाइज़ेबल, इंटरैक्टिव और डिजिटल फीचर है जो आपके लिए कॉल्स के जवाब देता है और इसकी मदद से आप अनचाहे कॉलर का फोन सुनने से बच सकते हैं। कॉलर क्या कह रहा है आप उसका लाईव ट्रांसक्रिप्शन स्क्रीन पर देख सकते हैं और जान सकते हैं कि कॉलर कौन है और वह आपको क्यों कॉल कर रहा है। ट्रूकॉलर में भारत के मैनेजिंग डायरेक्टर, रिशित झुनझुनवाला ने बताया कि ‘‘यह बेहद महत्वपूर्ण कदम है, इसकी मदद से लोग स्पैम और फ्रॉड कॉलर्स से बच सकेंगे। इस फीचर को हम पहले से कई बाज़ारों में पेश कर चुके हैं, हमें खुशी है कि अब हम भारत में ट्रूकॉलर के प्रशंसकों के लिए यह सर्विस उपलब्ध कराने जा र...
उत्तराखंडः आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें कौन गया कहां…

उत्तराखंडः आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें कौन गया कहां…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शासन ने बड़ा एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि शासन द्वारा दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। जिसके आदेश भी जारी किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार जिन अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए है। उनमे  आईपीएस अक्षय कुमार कोण्डे और आईपीएस सर्वेश पंवार शामिल है। बताया जा रहा है कि आईपीएस अक्षय कुमार कोण्डे को पुलिस अधीक्षक यातायात, देहरादून से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कमान दी गई है। तो वहीं सर्वेश पवार को पुलिस अधीक्षक यातायात, देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।...
उत्तराखंड: उद्यान विभाग में कई बड़े घोटाले, कौन करेगा जांच हाईकोर्ट में होगा फैसला…

उत्तराखंड: उद्यान विभाग में कई बड़े घोटाले, कौन करेगा जांच हाईकोर्ट में होगा फैसला…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में उद्यान विभाग में कई बड़े घोटाले हुए है। घोटलों की जांच का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। बताया जा रहा है कि ये सुनवाई घोटाले की जांच सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से कराने की मांग वाली जनहित याचिका पर हुई है। मामले में कोर्ट ने कहा है कि 9 अगस्त की सुनवाई के बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि मामले की जांच कौन करेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाईकोर्ट में दीपक करगेती ने जनहित याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने कहा है कि उद्यान विभाग में कई घोटाले हुए हैं। उद्यान विभाग में लाखों का घोटाला किया गया है, जिसमें फल और अन्य के पौधरोपण में गड़बडियां की गईं हैं। विभाग की ओर से एक ही दिन वर्क ऑर्डर जारी कर उसी दिन जम्मू-कश्मीर से पेड़ लाना दिखाया गया है, जिसका पेमेंट भी कर दिया गया। शीतकालीन सत्र में निलंबित उद्यान निदेशक की ओर से पहले एक नकली नर्सरी अनिका ट्र...
सावधानः आपके घर में मिला डेंगू का लार्वा तो भरना पड़ेगा इतना जुर्माना…

सावधानः आपके घर में मिला डेंगू का लार्वा तो भरना पड़ेगा इतना जुर्माना…

उत्तराखण्ड
देहरादून में तेजी से डेंगू फैल रहा है। इसको लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। यदि आपके घर में किसी कंटेनर में पानी भरा हुआ है और उसमें डेंगू के लार्वा पनप रहे हैं ताे न सिर्फ आपकी सेहत खतरे में है बल्कि आपको इसके बदले में जुर्माना भी चुकाना पड़ेगा। जी हां इसके लिए शहर में डेंगू के बढ़ते मामलाें काे देखते हुए नगर निगम विशेष अभियान चला रहा है। डोर टू डोर सर्वे के दौरान ऐसे भवन मालिकों से जुर्माना लगाएगा, जाे डेंगू के लार्वा काे पनपने में मददगार साबित हाे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नगर आयुक्त ने नगर निगम के सुपरवाइजर और स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता प्रतिदिन अपने क्षेत्र में घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिन लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों में उनकी लापरवाही से डेंगू के मच्छरों के पनपने की आशंका है, उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही नगर निगम ने ...
टिहरीः भागीरथी नदी में बही 14 वर्षीय किशोरी, परिजनों में मचा कोहराम…

टिहरीः भागीरथी नदी में बही 14 वर्षीय किशोरी, परिजनों में मचा कोहराम…

उत्तराखण्ड
टिहरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां भागीरथी नदी की तेज लहरों में एक किशोरी ओझल हो गई है। बताया जा रहा है कि जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। किशोरी की तलाश में नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है । मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा टिहरी जिले के कोटेश्वर डैम के समीप भागीरथी नदी में हुई है। बताया जा रहा है कि यहां एक किशोरी नगर नामक स्थान पर नदी के तेज बहाव में बह गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर बुलाया. एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। किशोरी की शिनाख्त कोटेश्वर मंदिर के सामने नगर गांव की रहने वाली अर्चना उम्र 14 वर्ष पुत्री मदनलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है  कि जिस जगह ये हादसा हुआ है वह भागीरथी नदी का स्लोप वाला स्थान है। इस कारण यहां पर भाग...
कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, 22 जुलाई है आवेदन की लास्ट डेट…

कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, 22 जुलाई है आवेदन की लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के द कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक में कई पदों पर भर्ती निकली है। बैंक द्वारा क्लर्क और कैशियर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक युवा 22 जुलाई तक बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। आइए भर्ती से जुड़ी डिटेल्स जानते है। मिली जानकारी के अनुसार कुर्मांचल बैंक द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर 40 सहायक जीडी-2 (क्लर्क/कैशियर) पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवारों को भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की पढ़ाई पूरी करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का कुशल ज्ञान होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 27,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इस भर्ती के लिए  21 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन एक लिखित परीक्षा और उसके बाद अंतिम चयन के ...
चमोलीः करंट लगने से अब तक दरोगा सहित 16 लोगों की मौत, सीएम धामी मौके के लिए रवाना…

चमोलीः करंट लगने से अब तक दरोगा सहित 16 लोगों की मौत, सीएम धामी मौके के लिए रवाना…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के चमोली में नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि करंट लगने से अब तक दरोगा सहित 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं,  जिसका उपचार चल रहा है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। वहीं सीएम धामी मौके पर ने मामले की जांच के आदेश दिए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा हो गया। चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे, झुलसे से करीब 16 लोगों की मौत हुई है। हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। वहीं सात लोग झुलसे हैं।  झुलसने वालों में तीन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हु...