Friday, May 15News That Matters

Sample Page

कोटद्वार मालन नदी के पुल के टूटने पर विधायक ने लगाई फटकार, कही ये बात…

कोटद्वार मालन नदी के पुल के टूटने पर विधायक ने लगाई फटकार, कही ये बात…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: कोटद्वार में 13 करोड़ रुपये की लागत से बना मालन पुल बहने के बाद से जहां गंभीर सवाल उठ रहे है। वहीं क्षेत्रीय विधायक खंडूड़ी भी भड़की हुई है। उन्होंने मौके का निरिक्षण कर सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत सिन्हा को फटकार लगाई है। तो वहीं विपक्षी नेताओं ने धामी सरकार पर उनके द्वारा किए गए कार्यों को तोड़ने का आरोप लगाया है। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने अवैध खनन के चलते पुल बहने की बात कही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार क्षेत्रीय विधायक खंडूड़ी ने मौके का निरिक्षण कर आपदा सचिव की क्लास लगाई है। उन्होंने कहा कि, पिछले एक साल से मैं पीडब्ल्यू को पत्र भेजकर कह रही हूं कि पुल ठीक कंडीशन में नहीं हैं। यहां खनन हो रहा है। कुछ नहीं हुआ। हमने डीएम को लिखा, आपको लिखा, एस्टीमेंट भेजा लेकिन कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि, मिस्टर सिन्हा! ब्लेमगेम बिटविन ऑफिसर इज योर प्रॉब्लम। मैं लोनिवि सचिव, म...
उत्तराखंड में बारिश के बाद आज सचिवालय में अपर सचिव आपदा प्रबंधन साविन बंसल ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की

उत्तराखंड में बारिश के बाद आज सचिवालय में अपर सचिव आपदा प्रबंधन साविन बंसल ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश के बाद बिगड़े हालातों के बीच आज सचिवालय स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र में अपर सचिव आपदा प्रबंधन साविन बंसल ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले के खानपुर व नारसन ब्लॉक जलभराव से सर्वाधिक प्रभावित हैं। यहां हर पल सेटेलाइट से नजर रखी जा रही है। दो गांव अति सवेंदनशील व 12 मध्यम सवेंदनशील हैं। इन सभी गांवों में प्रशासन द्वारा प्रभावितों को मदद पहुंचाई जा रही है। सवेंदनशील गावों से प्रभावितों को राहत शिविरों में लाया जा रहा है। सेना से भी बात हुई है। जरूरत पड़ने पर सेना की मदद भी ली जाएगी। फिलहाल स्थिति काबू में हैं। नदी में बह गई किसानों की फसल और जमीन क्षेत्र में भारी बारिश के बाद सोलानी नदी के उफान पर आने से कई गांवों के किसानों की फसल सहित सैकड़ों बीघा कृषि भूमि पानी के बहाव में बह गई। इससे किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो ...
सीएम धामी से मिले भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम

सीएम धामी से मिले भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम

उत्तराखण्ड
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास पर भेंट की । इस दौरान उन्होंने राज्य में विभिन्न स्थानों पर आपदा की स्थिति और राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली। वहीं, उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कांग्रेसियों को पार्टी बचाने की चिंता, हमें राज्य के लोगों की फिक्र: गौतम भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक पर तंज किया कि वे अपनी आपदा दूर करने के लिए दिल्ली भाग जाते हैं। आपदा में कांग्रेसियों को अपनी पार्टी बचाने की चिंता है, जबकि भाजपा को राज्य के लोगों की फिक्र है। कहा, कांग्रेस को जनसरोकारों की कोई परवाह नहीं है। आपदा राहत प्रबंधन पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की। कहा, राज्य सरकार ने...
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पहली कैथ लैब के साथ ही आईसीयू, मैमोग्राफी एवं डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन का किया उद्घाटन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पहली कैथ लैब के साथ ही आईसीयू, मैमोग्राफी एवं डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन का किया उद्घाटन

उत्तराखण्ड
केंद्रीय स्वास्थ्य मंंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की देशभर की सभी लैब में अब निजी क्षेत्र के युवा वैज्ञानिकों व उद्यमियों को भी शोध करने की सुविधा मिलेगी। मंत्रालय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। शोध व नवाचार से स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहा है। ड्रोन और टेलीमेडिसिन तकनीक आने वाले समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाएगी। दून मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश की पहली कैथ लैब के साथ ही आईसीयू, मैमोग्राफी एवं डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि आईसीएमआर की लैब में अभी तक सरकारी क्षेत्र के वैज्ञानिकों को रिसर्च की करने की अनुमति दी थी, लेकिन अब निजी क्षेत्र के लिए भी रिसर्...
हरिद्वार-दिल्ली हाईवे ‘जाम’:डाक कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे ‘जाम’:डाक कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब

उत्तराखण्ड
धर्मनगरी में डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। देहरादून-दिल्ली हाईवे डाक कांवड़ियों के वाहनों से पैक हो गया जबकि हरकी पैड़ी से लेकर आसपास के बाजार और पूरा इलाका फुल हो गया है। वहीं, डाक कांवड़ के दूसरे दिन लाखों कांवड़ियों की भीड़ के आगे पुलिस की व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गई। हाईवे से लेकर शहर के अंदर डाक कांवड़ियों का कब्जा हो गया है। लक्सर की तरफ से बैरागी कैंप पहुंच रहे डाक कांवड़ियों के वाहन शंकराचार्य चौक की तरफ से हाईवे पर भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही दुपहिया वाहनों पर आने वाले डाक कांवड़िये कांवड़ पटरी और शहर के अंदर से गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। हाईवे पर शंकराचार्य चौक से लेकर सिंहद्वार, गुरुकुल कांगड़ी विवि के पास फ्लाईओवर, ज्वालापुर से लेकर बहादराबाद तक हाईवे डाक कांवड़ियों के वाहनों से पूरा पैक हो चुका है। ट्रक-ट्रैक्टर ट्राली और दुपहिया वाहनों के साथ ह...
उत्तराखंडः शासन ने दिया कर्मियों को झटका, ये आदेश किया स्थागित…

उत्तराखंडः शासन ने दिया कर्मियों को झटका, ये आदेश किया स्थागित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में ऊर्जा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विभाग ने  24 घंटे के भीतर अपना आदेश बदल दिया है। ये आदेश उपनल कर्मचारियों के परिवर्तनीय महंगाई भत्ते से जुड़ा था। इस आदेश से मचे बवाल के बाद 24 घंटे में ही इस आदेश को स्थगित किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में कहा गया है कि 11 जुलाई, 2023 के माध्यम से ऊर्जा विभाग के नियंत्रणाधीन तीनों निगमों में उपनल के माध्यम से तैनात कार्मिकों को निदेशक मण्डल द्वारा प्रदत्त अनुमोदन के क्रम में परिवर्तनीय महंगाई भत्ता ( वी०डी०ए० ) अनुमन्य किये जाने के सम्बन्ध में तीनों निगम अपने स्तर पर निर्णय लेते हुए अग्रेत्तर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्गत किया गया था। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है। बताया जा रहा है कि उपनल से तीनों ऊर्जा निगमों में काम करने वाले कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भ...
आम महोत्सव 2023 का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन

आम महोत्सव 2023 का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम महोत्सव 2023 का उद्घाटन करते हुए कहा कि यूपी का आम आज विश्व भर में पसंद किया जा रहा है। मास्को दुबई और बहरीन इसका उदाहरण है। अब यूरोप का बाजार आपका इंतजार कर रहा है आप शॉर्टकट न अपनाएं और गुणवत्ता पर ध्यान दें डिमांड के हिसाब से ही प्रोडक्ट तैयार करें। सीएम अवध शिल्प ग्राम में आयोजित आम महोत्सव में संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1000 वैरायटी के आम उत्पादित होते हैं ।उत्तर प्रदेश में केवल उत्तर प्रदेश की जनता ही नही बल्कि पूरे देश के साथ विश्व भर के देशों में मांग पूरी करने में सफल हो सकता है। जो प्रयास शुरू किए गए हैं उनके असर आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बीज से बाजार की दूरी कम करने के लिए सरकार सहयोग देने को तैयार है। इसके लिए चार स्थानों पर पैकहाउस बनाए गए हैं ।निर्यात में सुविधा देने से कई देशों में नए बा...
भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर की निकली भर्ती, ऐसे कर सकते हैं आवेदन…

भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर की निकली भर्ती, ऐसे कर सकते हैं आवेदन…

उत्तराखण्ड
IAF Agniveer Bharti: अगर आप भी सेना में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहें हैं, तो आपके लिए  जरूरी खबर है। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर (अग्निवीरवायु) की नई भर्ती निकाली है। जिसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अग्निवीर वायु की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती के लिए 27 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। आइये जानते हैं भर्ती के लिए आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स… मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारतीय वायु सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी है। यह भर्ती बैच 1/2024 के लिए निकाली गयी है। इंडियन एयरफोर्स में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2023 से शुरू की जाएगी जो 17 अगस्त 2023 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी इन निर्धारित तिथियों में आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in प...
मालन नदी पर क्षतिग्रस्त हुए ब्रिज को लेकर डीएम ने दिए ये निर्देश, की गई ये व्यवस्था…

मालन नदी पर क्षतिग्रस्त हुए ब्रिज को लेकर डीएम ने दिए ये निर्देश, की गई ये व्यवस्था…

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा कोटद्वार के मालन नदी पर क्षतिग्रस्त हुए ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आवागमन कनेक्टिविटी को बहाल करने के लिए तात्कालिक वैकल्पिक और दूरगामी दोनों नजरिए से ब्रिज निर्माण के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पुल और पिलर्स का सही डिजाइन तथा मजबूत निर्माण हेतु तकनीकी विशेषज्ञ की सहायता लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि मालन नदी के साथ-साथ अन्य नदियों के सभी ब्रिज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नदी के पानी को मध्य भाग में डाइवर्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने वैकल्पिक आवागमन कनेक्टिविटी हेतु कण्वाश्रम वाले रूट पर यातायात को डाइवर्ट करने को कहा। यातायात के वैकल्पिक कण्वाश्रम रूट पर हाथी व वन्यजीवों से सुरक्षा की दृष्टिगत पेड़ व झाड़ियों की लॉपिंग करने के साथ-साथ लगातार ...
उत्तराखंडः ड्यूटी पर जा रहा सेना का जवान हादसे का शिकार,मौत से परिवार में मचा कोहराम…

उत्तराखंडः ड्यूटी पर जा रहा सेना का जवान हादसे का शिकार,मौत से परिवार में मचा कोहराम…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड के रामनगर में गुरुवार को उस वक्त शोक की लहर दौड़ पड़ी जब असम राइफल्स के जवान सुनील रावत को अंतिम विदाई दी गई। शव यात्रा में जहां जन सैलाब उमड़ पड़ा तो वहीं मृतक जवान की पत्नि और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ हुआ। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने जवान को नम आंखों से विदाई दी। मिली जानकारी के अनुसार रामनगर क्षेत्र के ग्राम भगुवा बंगर निवासी 40 वर्षीय सुनील सिंह रावत असम राइफल्स में जवान के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी नीलम रावत निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। परिवार में 12 वर्षीय बेटी सोनल रावत, 9 वर्षीय बेटी आंचल रावत और 6 वर्षीय बेटा आरुष रावत हैं। वह 1 माह की छुट्टी पर अपने घर आए थे। और 8 जुलाई को वापस अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था।गुवाहाटी के पास ट्रेन से उतरते समय गिरने से वह घायल हो गए थे। उन्हें अ...