Friday, May 15News That Matters

Sample Page

उत्तराखंड- इस स्कूल पर बड़ी कार्रवाई, दिए गए ये निर्देश…

उत्तराखंड- इस स्कूल पर बड़ी कार्रवाई, दिए गए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शिक्षा महकमे से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विभाग ने हल्द्वानी में बिना मान्यता से चल रहे एक निजी स्कूल पर बड़ी कार्रवाई की गई है। स्कूल पर ₹100000 का जुर्माना लगाया है और इसके साथ ही स्कूल का संचालन तत्काल बंद करने को भी कहा गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव में लंबे समय से न्यू हेरिटेज पब्लिक स्कूल का संचालन किया जा रहा है। जिसमें वर्तमान में कक्षा 1 से 8 तक के 50 छात्र छात्राएं अध्ययनरत है। बताया जा रहा है कि न्यू एजुकेशन सोसाइटी नाम से पंजीकृत इस स्कूल के संचालन के लिए किसी भी शिक्षा बोर्ड से मान्यता नहीं ली गई थी, जिसपर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा 2 बार स्कूल को नोटिस भेजा गया था, लेकिन स्कूल ने मान्यता के साक्ष्य पेश नहीं किए थे, जिसकी रिपोर्ट सीईओ को भेज दी गई थी। जिसके पश्चात सीईओ से मिले निर्देश...
उत्तराखंड: इन पदों पर भर्ती के लिए आज ही करें आवेदन, जानें लास्ट डेट…

उत्तराखंड: इन पदों पर भर्ती के लिए आज ही करें आवेदन, जानें लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की ओर से ड्राफ्ट्समैन के पदों पर भर्ती की आज लास्ट डेट है। इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 13 जुलाई तक आवेदन कर सकते है। यूकेपीएससी की ओर से भर्ती के लिए पुनः आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही पदों की संख्या में भी इजाफा किया था। इसकी जानकारी यूकेएपीएससी की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी थी। यह भर्ती पहले कुल 64 पदों के लिए थी जिसमें  13 पदों को और जोड़ा गया था। इस प्रकार से अब ड्राफ्ट्समैन के कुल 77 पदों पर भर्ती की जाएगी। जारी आदेश में लिखा है कि मानचित्रकार / मानचित्रक / प्रारूपकार परीक्षा- 2023 एतद्वारा सूचित किया जाता है कि विभिन्न विभागों के अंतर्गत रिक्त मानचित्रकार / मानचित्रक / प्रारूपकार पदों के लिए विज्ञापन सं0- A – 1 / Draftsman...
उत्तराखंड में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक स्थागित, जानें कारण…

उत्तराखंड में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक स्थागित, जानें कारण…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक को स्थागित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बैठक 15 जुलाई को नरेंद्रनगर में एक होटल में आयोजित होनी थी। बैठक की तैयारियां शुरू हो गई थी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , सीएम योगी सहित कई हस्तियों को शामिल होना था। लेकिन अब बारिश के कारण इस बैठक को स्थागित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसारनरेंद्रनगर में 15 जुलाई को होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शिरकत करने वाले थे। इसके साथ ही इन राज्यों के दो-दो मंत्री भी बैठक में शामिल होने थे। इसके साथ ही बैठक में इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल होने वाले थे। लेकिन अब ये बैठक भारी बारिश के कारण स्थागित कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में दून वैली नोटिफिकेशन में नियमों में शिथिलता लाना, हर गांव में पांच किलो...
उत्तराखंड में इस दिन रहेगा हरेला पर्व का अवकाश, शासन ने जारी किया संशोधित आदेश…

उत्तराखंड में इस दिन रहेगा हरेला पर्व का अवकाश, शासन ने जारी किया संशोधित आदेश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हरेला पर्व को लेकर सार्वजनिक छुट्टी का आदेश जारी किया है। समस्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों, संस्थानों और कॉलेजों में 17 जुलाई को अवकाश रहेगा। शासन द्वारा इसके आदेश जारी किए गए है। राज्य सरकार ने हरेला पर्व का 17 जुलाई सोमवार को सर्वजनिक अवकाश घोषित किया है जिसका विधिवत आदेश आज जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व में यह अवकाश 16 जुलाई रविवार के दिन घोषित किया गया था लेकिन सरकार के संज्ञान में आया था कि यह पर्व 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। जिसके बाद अब संशोधित आदेशश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि जारी आदेश में लिखा है कि हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई 2023 (रविवार) के स्थान पर दिनांक दिनांक 17 जुलाई, 2023 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की  राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं। उक्त तिथि को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अन्तर्ग...
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय को मिले नए कुलपति, इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय को मिले नए कुलपति, इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय लगातार सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि विवि के कुलपति के पद से सुनील कुमार जोशी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को राज्यपाल द्वारा इसके आदेश जारी किए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हाईकोर्ट ने हरिद्वार निवासी विनोद कुमार चौहान ने याचिका पर सुनवाई करते हुए बीती सात जुलाई को आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील कुमार जोशी को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश सरकार को दिए थे। जिसपर राज्यपाल ने आज कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किए है। सुनील जोशी के  स्थान पर प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। बता दें कि हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा गया था कि आयुर्वेद विवि में कुलपति पद पर डॉ. सुनील कुमार जोशी की नियुक्ति नियम विरुद्ध तरीके से की गई है। याचिका में कहा ग...
वित्त अधिकारी विवेक स्वरूप को लेकर बड़ा आदेश जारी, हुई ये कार्रवाई…

वित्त अधिकारी विवेक स्वरूप को लेकर बड़ा आदेश जारी, हुई ये कार्रवाई…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने सीएम धामी के निर्देश पर अब एक और अधिकारी पर गाज गिरी है।  अरुणेंद्र, कोटिया के बाद अब चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त अधिकारी विवेक स्वरूप को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके आदेश जारी किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार  उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारी विवेक स्वरूप, मुख्य वित्त अधिकारी, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय देहरादून को तत्काल प्रभाव से वर्तमान में आवंटित समस्त पदभार से अवमुक्त करते हुए निदेशालय कोषागार पेंशन एवं हकदारी देहरादून में अग्रिम आदेशों तक सम्बद्ध किया गया।  इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिए गए है। ये कार्रवाई ट्रांसफर आदेश न मानने के कारण की गई है। गौरतलब है कि वित्त सेवा के अधिकारी विवेक स्वरूप जनवरी में हुए ट्रांसफर आदेश का उल्लंघन कर आयुर्वेद निदेशालय में ही जमे थे। मामले में अब सीएम धामी ने संज्ञान लेते हुए क...
उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर नदीं में गिरी कार, पांच लोग थे सवार…

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर नदीं में गिरी कार, पांच लोग थे सवार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आसमानी आफत कहर बनकर बरस रही है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक भारी बारिश के चलते हाहाकार है। लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उत्तराखंड में बुधवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसा कोटद्वार से करीब 3 किलोमीटर आगे दुगड्डा की ओर लालपुर के समीप बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक कार अनियंत्रित होकर खो नदी में जा गिरी। कार में जनपद बिजनौर निवासी 5 युवक सवार थे, जो दुगड्डा क्षेत्र में घूमने के लिए आए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। वहीं दूसरी ओर देहरादून में भी बारिश का कहर जारी रहा। विकासनगर में भी लगातार वर्षा के चलते हसनपुर कल्याणपुर में दो कच्चे मकान धराशाई हो गए। दो मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं, जबकि दो दर्जन के करीब मकान खतरे की जद में आ गए हैं। य...
उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी…

उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने लगातार हो रही इस बारिश के चलते प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट पर आ गया है। सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की अपील की गई है। वहीं सीएम धामी ने भी लोगों से अनावश्यक यात्रा करने से बचने की अपील की है। साथ ही लोगों की मदद के  लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए है। उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए सरकार ने आपदा राहत नंबर जारी किए हैं। किसी भी मदद के लिए लोग इन नंबरों 9411112985, 01352717380, 01352712685 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही 9411112780 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज कर सकते हैं। सीएम धामी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के दृष...