Friday, May 15News That Matters

Sample Page

“अपणि सरकार” नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का उठाएं लाभ, बस घर बैठे ऐसे होंगे आपके काम…

“अपणि सरकार” नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का उठाएं लाभ, बस घर बैठे ऐसे होंगे आपके काम…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में “अपणि सरकार” नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया। योजना के तहत देहरादून के नागरिकों को एक फोन कॉल पर अपणि सरकार पोर्टल की नागरिक सेवाएं उनके द्वार पर उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा जल्द ही राज्य के अन्य स्थानों पर भी शुरू की जायेगी। सरकार की प्राथमिकता है कि नागरिक सेवाओं का लाभ आम जन को उनके घर पर ही मिल जाए। अभी तक 575 सेवाएं ऑनलाइन रूप से अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध करायी जा रही हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए नागरिक 18009110007 टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकते हैं। नागरिकों की सुविधानुसार घर पर ही आवेदन लिया जाएगा औरसंबंधित प्रमाण पत्र / अभिलेख घर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा । बता दें कि अपणि सरकार पोर्टल (Apuni Sarkar) पर रजिस्ट्रेशन कर नागरिक राज्य की संचालित योजना, दस्त...
सीएम धामी ने मुख्य वित्त अधिकारी रहे अमित जैन को किया निलंबित, जानें कारण…

सीएम धामी ने मुख्य वित्त अधिकारी रहे अमित जैन को किया निलंबित, जानें कारण…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार एक्शन में है। सीएम धामी ने एक अधिकारी को निलंबित कर  दिया है। बताया जा रहा है कि तमाम विवादों में रहने वाले आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी रहे अमित जैन को तगड़ा झटका लगा है। सीएम ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अमित जैन को निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई भ्रष्टाचार के मामले में की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिना देर किए सीधे अमित जैन को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि अमित जैन  ट्रांसफर के बावजूद चेक काट रहे थे। यह जानकारी सीधे सरकार को मिली थी। जिसपर एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री ने इसकी गोपनीय जांच कराई थी। मामला सही पाने पर अब इन्हें निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सैकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की पहले से ही जांच चल रही है। इस माम...
उत्तराखंडः इस जिले में 17 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने दिए ये आदेश…

उत्तराखंडः इस जिले में 17 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने दिए ये आदेश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में कांवड़ मेला चल रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 10 से 17 जुलाई सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने इसके आदेश जारी कर दिए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कावंड़ यात्रा के मध्यनजर आगामी से 10 से 17 जुलाई तक कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। डीएम ने इसके आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश में लिखा है कि हरिद्वार जिले में स्थित 12 वीं तक के समस्त सरकारी, गैर सरकारी स्कूल एवं आंगनबाड़ी तथा मिनी आंगनबाड़ी केंद्र आगामी 10 जुलाई से 17 जुलाई तक पूर्णतः बंद रहेंगे। बताया गया है कि जिला प्रशासन ने यह निर्णय कांवड़ मेले के चलते लिया गया है। वहीं दूसरी ओर यूपी के मुजफ्फरनगर जि...
उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, बरते सावधानी…

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, बरते सावधानी…

उत्तराखण्ड
Weather Update: उत्तराखंड में बारिश कहर बरपा रही है। अगले चार दिन प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। तो वहीं प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते आने वाली 13 तारीख तक राज्य में पर्वतीय क्षेत्रों में बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है उन्होंने वीडियो जारी कर लोगों को सचेत रहने की भी बात कही है। प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने और कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान है। राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, आज राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और तीव्र/बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हरिद्वार ,देहरादून ,बागेश्वर, अल्...
उत्तराखंडः कब्जा करने वाले को हो सकती है 10 साल की जेल, होगी ये कार्रवाई…

उत्तराखंडः कब्जा करने वाले को हो सकती है 10 साल की जेल, होगी ये कार्रवाई…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अतिक्रमण को लेकर धामी सरकार एक्शन में है। प्रदेश में अब अतिक्रमण को लेकर नए नियम बनाए गए है। अब अवैध कब्जे को सिर्फ ध्वस्त ही नहीं किया जाएगा बल्कि कब्जा करने वाले को 10 साल की जेल भी हो सकती है। जी हां धामी कैबिनेट में उत्तराखंड, भूमि पर अतिक्रमण (निषेध) अध्यादेश, 2023 को स्वीकृति दी। जिसके बाद अब राज्य में सरकारी, सार्वजनिक और निजी परिसंपत्तियों पर अनधिकृत कब्जा अथवा अतिक्रमण गैर जमानती और संज्ञेय अपराध माना जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने की धामी सरकार की मुहिम अब जोर पकड़ सकती है। अभी तक सरकार के स्तर पर जितने भी प्रयास किए गए, वह नाकाफी साबित हो रहे हैं। उत्तराखंड, भूमि अतिक्रमण (निषेध) अध्यादेश में कड़े कानूनों का प्रावधान किया गया है। इस कानून के तहत प्रदेश में अब अतिक्रमणकारी अथवा अवैध कब्जाधारक को दंड के रूप में अधिकतम 10...
राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज

राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज

देश-विदेश
सूरत, राहुल गांधी को गुजरात हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मोदी सरनेम को लेकर मानहानि मामले में मिली सजा पर रोक वाली याचिका खारिज कर दी गई है। राहुल को निचली अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी। ट्रायल कोर्ट के आदेश को बताया सही गुजरात हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि ट्रायल कोर्ट का दोषी ठहराने का आदेश उचित है, उक्त आदेश में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है। कोर्ट ने कहा कि राहुल के इस आवेदन को माना नहीं जा सकता, इसलिए इसे खारिज किया जाता है। कोर्ट ने आगे कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कम से कम 10 आपराधिक मामले लंबित हैं। दोषी ठहराए जाने के बाद गई थी संसद सदस्यता राहुल गांधी को सूरत की जिला अदालत ने मानहानी मामले में दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी संसद सदस्यता भी चली गई थी। कोर्ट ने नहीं दी थी अंतरिम राहत मई में भी कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत देने से मना कर दिय...
पीएम मोदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे, 7600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

पीएम मोदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे, 7600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

राष्ट्रीय
रायपुर,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने 7,600 करोड़ रुपये की दस परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 2019 में दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद यह छत्तीसगढ़ में मोदी की पहली यात्रा है। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पीएम मोदी के साथ मंच पर पांच केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को 75 लाख कार्डों के वितरण की शुरुआत भी की। ''छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है'' पीएम  मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ''छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण और बहुत बड़ा है। आज छत्तीसगढ़ को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। ये उपहार इंफ्रास्ट्...

चमोली में मुस्लिम युवक द्वारा एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला आया सामने

उत्तराखण्ड
सहयोगी, गोपेश्वर: चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में भी मुस्लिम युवक द्वारा एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के एक दिन बाद आरोपित युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर किशोरी को भी बरामद कर लिया। आरोपित रायपुर (छत्तीसगढ़) का रहने वाला है। मामला लव जिहाद का बताया जा रहा है। इससे पहले गौचर (चमोली) और पुरोला (उत्तरकाशी) में भी नाबालिग छात्राओं को भगा ले जाने के मामले सामने आए थे। दोनों ही मामलों में आरोपित मुस्लिम युवक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इंटरनेट मीडिया के जरिये किशोरी से दोस्ती पीड़ित किशोरी नेपाली मूल की है और आठवीं कक्षा में पढ़ती है। बताया गया कि एक युवक ने इंटरनेट मीडिया के जरिये किशोरी से दोस्ती की और बहला-फुसलाकर उसे घर से भागने को तैयार कर दिया। इसके बाद वह बीती चार जुलाई को गौचर पहुंचा और किशोरी को भगा ले गया। स्वजन के ...
सीएम धामी की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

सीएम धामी की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसमें 50 बेड से कम क्षमता वाले नर्सिंग होम, अस्पतालों को पंजीकरण में छूट देने के लिए क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन को मंजूरी मिल सकती है। मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में होगी। बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग की नर्सिंग भर्ती सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत मेडिकल कॉलेजों में वर्षवार मेरिट के आधार पर नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा राज्य मानसिक स्वास्थ्य नीति की नियमावली को मंजूरी मिल सकती है। जिसमें नशा मुक्ति केंद्र, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पंजीकरण...
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप खाई में गिरी बाइक

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप खाई में गिरी बाइक

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप एक बाइक खाई में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। अमेठी उत्तर प्रदेश निवासी तीनों युवक केदारनाथ धाम दर्शन के लिए एक ही बाइक पर निकले थे। प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शिवपुरी में एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर चौकी प्रभारी शिवपुरी प्रदीप रावत लेकर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने दोनों घायलों को रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला। और एक शव भी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। घायल -विश्वास प्रताप सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष - अपूर्व सिंह पुत्र स...