दून में 18 जून को होने वाली मुस्लिम महापंचायत सीएम के आश्वासन के बाद स्थागित…
Dehradun News: उत्तराखंड में उत्तरकाशी के पुरोला में काथित लव जिहाद के मामले से शुरू हुआ बवाल अब भी थमा नहीं हैं। प्रशासन ने मामले में एक्शन लेते हुए 15 जून को जहां पुरोला में हिंदू महापंचायत को नहीं होने दिया है। जिले में धारा 144 लागू है तो वहीं अब दून में प्रस्तावित महापंचायत को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि की मुस्लिम समुदाय ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद देर रात महापंचायत को स्थगित कर दिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुरोला की घटना के बाद मुस्लिम समुदाय ने दून में 18 जून को महापंचायत का ऐलान किया था। मुस्लिम समुदाय के ऐलान के बाद प्रदेश में तनाव का माहौल बन गया था। पूरी सरकारी मशीनरी मामले को लेकर सतर्क हो गई थी। पुलिस प्रशासन लगातार मुस्लिम समुदाय से वार्ता कर रहा था, लेकिन वह महापंचायत पर अड़े हुए थे। लेकिन अब सीएम से मुलाकात के बाद महापंचायत को स्थागित कर दिया है।
बता...








