Land Jihad: उत्तराखंड सीएम धामी ने वन विभाग की 10 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई…..
Land Jihad वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण के मामले वर्षों से चल रहे हैं। लेकिन सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त रवैया के बाद अब वन विभाग के अधिकारी भी अतिक्रमणकारियों के पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं।
हल्द्वानी : Land Jihad: जंगल यानी सिर्फ वन विभाग का स्वामित्व। यहां हेक्टेयरों में जमीन पर कब्जा होने के साथ मजारें भी खड़ी हो जाती है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी कथित तौर पर अनजान बने रहते हैं।
बाघ-हाथी, गुलदार, पक्षी और दुर्लभ वनस्पतियों के जंगल को बचाने की सुध तब आई, जब सीएम पुष्कर सिंह धामी सख्त हुए। इसी वजह से वन विभाग के अधिकारी अब अतिक्रमणकारियों के पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं।
करीब दस हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई
गुरुवार को तराई पूर्वी डिवीजन की दो रेंज से करीब दस हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई गई। एक जगह मजार भी तोड़ी गई। पास में बैठने के लिए बड़ा शेल्टर भी बना था। वन विभ...








